नगर पंचायत चरवा में भ्रष्टाचार का मामला, ईओ के निलंबन की सिफारिश
👉 नगर पंचायत चरवा में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, मचा हड़कंप, डीएम ने ईओ सुभाष सिंह के निलंबन की किए सिफारिश
👉 नगर निकाय निदेशक ने विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए, सरकारी धन की रिकवरी और हेराफेरी की जांच जारी
कौशाम्बी। नगर पंचायत चरवा में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के आरोप में अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुभाष सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शासन को पत्र लिखकर ईओ के निलंबन और सरकारी धन की रिकवरी की सिफारिश की है।
डीएम के पत्र पर संज्ञान लेते हुए नगर निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने विभागीय कार्रवाई का निर्देश जारी किया और उप निदेशक अजय कुमार त्रिपाठी को जांच सौंप दी। आरोप है कि ईओ ने अपने रिश्तेदारों की फर्म के जरिए योजनाओं में हेराफेरी कर धन का दुरुपयोग किया।
सूत्रों के मुताबिक, जांच शुरू होते ही ईओ प्रशासनिक अधिकारियों से ‘सेटिंग’ कर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश में जुटे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि मामला ठंडे बस्ते में जाएगा या फिर कार्रवाई से विभाग की छवि सुधरेगी।
