बाइक से औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम, जिला अस्पताल में मचा हड़कंप

0
Kaushambi voice

👉 बाइक से औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी ,जिला अस्पताल में आधे से ज्यादा डॉक्टर ड्यूटी से नदारद

👉 ओपीडी में मरीजों को मिला खाली कुर्सियों का सामना ,उप-प्राचार्य का वेतन रोकने के आदेश जारी

👉 बेहतर इलाज और तत्काल सुधार के निर्देश ,अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

प्रयागराज। जिला अस्पताल में लापरवाही की शिकायतों पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह बड़ा कदम उठाया। वह बिना किसी पूर्व सूचना के अपने आवास से बाइक पर सवार होकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि आधे से ज्यादा डॉक्टर ड्यूटी से नदारद हैं, जबकि ओपीडी में मरीज बिना इलाज के इंतजार कर रहे थे।

जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लगातार गुमराह किए जाने और प्रधानाचार्य के प्रयासों के बावजूद हालात में सुधार न देखकर डीएम ने उप-प्राचार्य का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल प्रशासन को तत्काल व्यवस्था सुधारने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

डीएम की इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सख्ती स्थायी सुधार ला पाएगी या लापरवाही का पुराना सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *