एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं पर एसपी की पैनी नजर, यदि मिली लापरवाही तो विवेचकों पर गाज गिरना तय

0
IMG-20221208-WA0042

एसपी ने किया कई थानों सहित कड़ाधाम भी का निरीक्षण, सिराथू सर्किल के क्षेत्राधिकारी डा0 के0जी सिंह भी रहे मौजूद

कौशाम्बी । जिले मे लबित विवेचनाओं को लेकर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का पारा गर्म है।विवेचनाओ को लेकर एसपी पूरी तरह सख्त हैं।लंबित विवेचनाओं से वादी को न्याय मिलने में देरी हो रही है जिससे अपराधियों के मनोबल बढ़ रहे हैं इस पर रोकथाम हेतु एसपी ने थानावार विवेचनाओं का अवलोकन एवं परिशीलन कर रहे हैं ताकि वादी को न्याय मिल सके।

उक्त के क्रम में आज एसपी ने थाना मोहब्बतपुर पैंसा,थाना कड़ाधाम सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद एसपी ने विवेचनाओं को लेकर विवेचकों के साथ गहन समीक्षा बैठक किया। एसपी ने लंबित विवेचनाओं को लेकर विवेचकों को कड़ी फटकार लगाई।जल्द से जल्द लंबित विवेचनाओं को निस्तारित करने का निर्देश दिया।

एसपी ने बीट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर हिस्ट्रीशीटर एवं चोरों तथा लुटेरों के बारे में जानकारी कर अपने थाना प्रभारियों को सूचना दे ताकि उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके। अपराध रोकना एवं अपराधियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने को कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *