सिविल लाइंस में अतिक्रमण से राहगीर परेशान, पैराडाइज के सामने सड़क पर कब्जा
👉 तीन दिन पहले कमिश्नर, नगर आयुक्त और पीडीए अध्यक्ष ने किया था निरीक्षण, कार्रवाई पर टिकी निगाहें..
प्रयागराज। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सिविल लाइंस में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। पैराडाइज के सामने सड़क पर अतिक्रमण होने से यातायात व्यवस्था और राहगीरों की आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति सामने आ रही है। सड़क पर जगलेटर रख अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले मंडलायुक्त, नगर आयुक्त और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अध्यक्ष ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान शहर की व्यवस्थाओं और अतिक्रमण से जुड़े मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान गया था। इसके बावजूद पैराडाइज के सामने सड़क पर अतिक्रमण का मामला चर्चा में है।
सिविल लाइंस जैसे प्रमुख क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखना यातायात व्यवस्था के लिहाज से जरूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को अब प्रभावी कार्रवाई का इंतजार है। बताया तो यह गया है कि बाइक स्टैंड भी ऐसे ही चलाया जा रहा है।
अब देखना यह है कि प्रशासन निरीक्षण के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कदम उठाता है या सड़क पर अतिक्रमण की समस्या यूं ही बनी रहती है।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
