दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 7 की मौत:कार 100 की स्पीड में बाइक से टकराई, फिर पेड़ से भिड़ी; यूपी से बिहार जा रहे थे
बारातियों से भरी यूपी की कार ने बिहार में 100 की स्पीड से बाइक को टक्कर मार दी। फिर 20 फीट हवा में उछली और पलटी खाते हुए गड्ढे में गिरी और पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें कार सवार 4 और 3 बाइक सवार शामिल हैं। कार सवार युवक यूपी के गाजीपुर से बारात लेकर बिहार जा रहे थे। बाइक सवारों में भी एक युवक गाजीपुर का ही रहने वाला था। वह छठ मनाने बिहार गया था। हादसा गुरुवार रात बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 4 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की तस्वीरें देखिए… गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के 5 युवक कार से बिहार जा रहे थे। उन्हें कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित विशुनपुरा गांव में बारात में शामिल होना था। इसी दौरान NH-319A पर सोनपा गांव के 3 युवक एक बाइक से अपने घर से निकलकर सड़क पर करीब 50 मीटर आगे बढ़े ही थे कि तभी बारातियों की कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। ‘कार की स्पीड ज्यादा थी, ड्राइवर संभाल नहीं पाया’ प्रत्यक्षदर्शी रविरंजन सिंह ने बताया कि कार की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। तेज रफ्तार के कारण चालक बाइक को देखकर भी संभल नहीं सका और जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली, कई बार पलटी और सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे को पार करते हुए पेड़ से जा टकराई। यूपी से शादी में बिहार आए थे 5 युवक उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा (भतउरा) गांव के पांच युवक कार से बिहार आ रहे थे। उन्हें कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित विशुनपुरा गांव में एक बारात में शामिल होना था। इसी दौरान सोनपा गांव के तीन युवक एक बाइक से मुख्य सड़क पर निकले। तभी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और पेड़ से जा टकराई। यूपी के अरुण का पैर कटकर अलग हुआ मृतकों में शामिल अरुण कुमार (22) पिता रामनिधि राय उतरौली निवासी दो भाइयों में छोटे थे। सेना में भर्ती के लिए वो फिजिकल की तैयारी कर रहे थे। एक दिन पहले सोनपा निवासी अपने मामा हरेराम राजभर के यहां घूमने आए थे। शाम में मामा गांव के दोस्त सौरी गांव निवासी शुभम कुमार (21) पिता अनिल राय और सिकरौल निवासी शिवम कुमार (18) पिता भूषण चौधरी के साथ बाइक पर बैठकर महावीर स्थान की तरफ जा रहा था। बाइक सवार अभी अपने घर से 50 मीटर दूर निकले ही थे कि हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मारी। फिर उड़ते हुए सड़क किनारे खाई को पार करते हुए एक पेड़ से टकरा गई। कार के टक्कर से बाइक में पीछे बैठे अरुण राजभर का बाया पैर शरीर से अलग होकर दूर गिर गया। स्थानीय लोग अरुण को निजी गाड़ी से बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार तीनों युवक छटपटा रहे थेः प्रत्यक्षदर्शी प्रत्यक्षदर्शी जलीलपुर पैक्स अध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि महावीर स्थान से बाजार करने के बाद मै अपने गांव के रास्ते में मुड़ा ही था कि तभी टक्कर की इतनी तेज आवाज हुई कि दिमाग हिल गया। पीछे मुड़कर देखा तो कार में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर मेरे साथ आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिर छटपटा रहे थे। ड्राइवर लापता, दो महीने पहले खरीदी थी कार भतौरा के मुखिया(ग्राम प्रधान) अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मेरे गांव से रामनिवास राम के यहां से बारात बिहार के रामगढ़ के लिए निकली थी। तभी बीच रास्ते में राजपुर थाना क्षेत्र के सोनापा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। एक घायल को बक्सर सदर अस्पताल से रेफर किया गया है। जबकि चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। कार चालक छांगुर कुमार उर्फ सतेंद्र (25) भतौरा गांव का ही निवासी है। बताया गया कि छांगुर दो महीने पहले सेकेंड हैंड आई 20 कार खरीदी थी। ————————— ये खबर भी पढ़ेंः- शादी से लौट रही वकील की बेटी की मौत: डंपर से टकराई कार, पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी; कार में मां समेत 5 लोग फंसे लखनऊ में वकील की 20 साल की बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी मां और 3 पड़ोसियों के साथ एक रिसॉर्ट में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। गुरुवार देर रात लौटते समय उनकी कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह पिचक गई। उसमें सवार सभी 5 लोग अंदर फंस गए। राहगीरों ने कार का दरवाजा तोड़कर समीक्षा की मां गीता, पड़ोसी शिखर, उनकी पत्नी सुकृति और शिखर की मां को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। पूरी खबर पढ़ें…
