पूर्वांचल के 41 शहरों में बारिश का अलर्ट:यूपी में सीजन का सबसे ठंडी रात, 28 जिलों में कोहरा; तृफान अकवान का असर
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब यूपी के मौसम पर दिखाई देने लगा है। पूर्वांचल के 41 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, जौनपुर, मुजफ्फरनगर और संभल समेत 28 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि 10 मीटर दूर तक देखना भी मुश्किल हो गया। प्रदेश में रात का पारा 10°C से नीचे चला गया है। कानपुर सीजन का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.4°C रिकॉर्ड किया गया। हरदोई और मुजफ्फरनगर में भी रात का पारा 10°C तक पहुंच गया। वहीं, दिन में बहराइच और चंदौली में अधिकतम तापमान 29°C दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अकवान चक्रवात के असर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ी है। 21 और 22 नवंबर को पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। इसके बाद भीषण ठंड के साथ गलन और कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम की तस्वीरें- यूपी में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा यूपी में दिन का पारा 30 डिग्री के नीचे पहुंचा 26 दिन में तीसरा चक्रवाती तूफान रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी नवंबर में बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को रबी फसलों के प्रबंधन में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर पूर्वांचल में गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुवाई के दौरान खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें। निचले खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। जिन खेतों में बारिश के कारण पर्याप्त नमी है, वहां अनावश्यक सिंचाई से बचें। मौसम की स्थिति और मिट्टी में नमी को देखते हुए ही बुवाई और सिंचाई का निर्णय लें। ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान
