प्रयागराज के कालिंदीपुरम में मिलावटी मिठाई का भंडारण! दीपावली पर खपाने की आशंका, खाद्य विभाग से जांच की मांग

0
Kaushambi voice

👉 कालिंदीपुरम में मिलावटी मिठाई के भंडारण की आशंका, दीपावली पर बिक्री की तैयारी का आरोप..
👉 चौकी राजरूपपुर के पास मिठाइयों का कथित भंडार, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल..
👉 खाद्य विभाग से तत्काल छापेमारी, नमूना जांच और कार्रवाई की मांग..

प्रयागराज। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है। इसी बीच प्रयागराज के कालिंदीपुरम क्षेत्र में चौकी राजरूपपुर के पास एक स्थान पर कथित रूप से मिलावटी मिठाइयों का बड़ा भंडार होने की सूचना सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि इन मिठाइयों को दीपावली के दौरान बाजार में बिक्री के लिए खपाया जा सकता है।
स्थानीय स्तर पर सामने आए नक्शे और दी गई जानकारी के अनुसार, कौशाम्बी रोड के पास शिवम स्वीट सहित आसपास के क्षेत्र और चाय-नाश्ते की दुकानों के नजदीक एक स्थान पर मिठाइयों का भंडारण होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि यहां पहले से तैयार मिठाइयां रखी गई हैं, जिनकी गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की जांच जरूरी है।
यदि मिठाइयों में मिलावट है तो त्योहार के दौरान इनकी बिक्री लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के अधिकारियों से मांग की गई है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर मिठाइयों के नमूने लिए जाएं, भंडारण स्थल की जांच की जाए तथा मिठाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले खोया, घी, तेल और अन्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।
जांच में मिलावट या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि दीपावली के त्योहार पर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें