मायावती ने आज बुलाई बसपा की लखनऊ में बैठक:विधानसभा चुनाव की तैयारी पर फोकस, कर सकती हैं बड़ा ऐलान

0
मायावती ने आज बुलाई बसपा की लखनऊ में बैठक:विधानसभा चुनाव की तैयारी पर फोकस, कर सकती हैं बड़ा ऐलान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही मायावती ने आज लखनऊ में पार्टी की बड़ी और अहम बैठक को संबोधित करेंगी। बैठक विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बुलाई गई है। बसपा उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार यह बैठक राज्य इकाई के सभी स्तर के छोटे-बड़े पदाधिकारियों और सभी 75 जिला अध्यक्षों के साथ होगी। बैठक सुबह 11 बजे बसपा यूपी स्टेट कार्यालय, 12 माल एवेन्यू, लखनऊ में रखी गई है। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, चुनावी तैयारियों, अच्छे पार्टी उम्मीदवारों के चयन और सर्वसमाज में पार्टी की जनआधार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर पहले दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही आगे के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इस बैठक में मायावती कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें