श्रद्धा मुंबई जाकर हीरोइन बनना चाहती थी:म्यूजिक एल्बम शूट किया, एक्टिंग लोगों को पसंद नहीं आई; ‘पंटर’ मरने-मारने को रहते थे तैयार

0
श्रद्धा मुंबई जाकर हीरोइन बनना चाहती थी:म्यूजिक एल्बम शूट किया, एक्टिंग लोगों को पसंद नहीं आई; ‘पंटर’ मरने-मारने को रहते थे तैयार

मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस श्रद्धा का बैकग्राउंड खंगाल रही है। सामने आया है कि बॉलीवुड में वह हीरोइन बनना चाहती थी। बड़े बैनर के लिए उत्तराखंड की लोकेशन पर एल्बम भी शूट किया गया था। मार्केट में आने के बाद एल्बम चला नहीं। फिल्मों में करियर नहीं बना, तो श्रद्धा अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने लगी। वह सुंदर थी, इसलिए जल्दी कामयाबी मिलती चली गई। पैसा भी अच्छा कमाने लगी। लेकिन उसे जो कुछ मिल रहा था, वह उससे बहुत ज्यादा की ख्वाहिश रखती थी। श्रद्धा अपनी निजी जिंदगी में अकेली थी, इसलिए जल्द ही गलत सोहबत में पड़ती गई। 9 अक्टूबर को हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट से गिरकर कारोबारी शिवा की मौत मामले में श्रद्धा दुबे को यूपी STF ने नागपुर में पकड़ा। वह 11 दिन से फरार थी। उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी कस्टडी में हैं। जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है। STF तीनों को नागपुर से लखनऊ ला रही है। श्रद्धा को आज को लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा। श्रद्धा के म्यूजिक वीडियो पर 2.82 लाख व्यूज श्रद्धा को पहला ब्रेक जी म्यूजिक ने 2019 में दिया था। म्यूजिक एल्बम में वह लीड कैरेक्टर में थी। इशरत पठान की लिखी लिरिक्स- ‘तुझमें है बारिश’ को संजीव यादव और अंतरा भट्टाचार्य ने आवाज दी। स्क्रीन पर वह संजीव और भव्य के साथ नजर आई थी। ये दोनों भी मॉडलिंग करते हैं। 18 फरवरी को ये एल्बम रिलीज हो गया। हालांकि जैसी उम्मीद थी, वैसा पॉपुलर नहीं हो सका। श्रद्धा को एक्टिंग के लिए नेगेटिव कमेंट मिलने लगे। इसके बाद जी म्यूजिक ने श्रद्धा को दोबारा मौका नहीं दिया। चेन स्मोकर बनी, हुक्का पीते हुए वीडियो बनाती श्रद्धा के इंस्टाग्राम पोस्ट देखने से पता चलता है कि वह पार्टियों में जाने की शौकीन थी। वहां उसके हाथ में महंगे ब्रांड की शराब होती और होठों पर सिगरेट। श्रद्धा के कदम जैसे-जैसे बहकते रहे, वो करियर के बारे में सोचना छोड़ती गई। वो यही प्लान करती कि पैसे कैसे आएं? रात की पार्टी कहां की जाए? उसे अक्सर इसकी फिक्र रहती थी। उसके करीब रहने वाले कहते हैं कि वह धीरे-धीरे चेन स्मोकर बन गई थी। सिगरेट के कश भरते हुए किसी को भी गाली दे देना, उसके लिए आम बात थी। पार्टियों में ही गैंगस्टर से मिली, वसूली करने लगी श्रद्धा लग्जरी लाइफ की शौकीन थी। लेकिन जैसी जिंदगी वो चाहती थी, वैसी जिंदगी हासिल नहीं कर पा रही थी। पुलिस जांच में कुछ इनपुट ऐसे भी मिले हैं कि डिस्को और पार्टियों में जाते-जाते श्रद्धा कुछ गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर के संपर्क में आ गई। उसे लग्जरी लाइफ जीने की आदत हो गई। आरोप है कि इनकी मदद से ही श्रद्धा लोगों से वसूली करने लगी थी। क्लबों में बड़े लोगों से दोस्ती करती और फिर उन्हीं को ब्लैकमेल करती। कारोबारी शिवा शर्मा से ऐसी ही एक पार्टी में श्रद्धा मिली थी। ‘पंटर’ श्रद्धा के लिए कुछ भी कर देते… शिवा की मौत के बाद से श्रद्धा की कई रिकॉर्डिंग वायरल हैं। एक रिकॉर्डिंग में सामने वाले को धमकाते हुए कहती है- तू रुक, मैं अपने पंटर लेकर आती हूं। यहां ये सवाल खड़ा हुआ कि ये पंटर कौन हैं? हमने पड़ताल की तो पता चला कि उसके संपर्क में कई लड़के हैं, जो पैसों के लिए कोई भी काम करते हैं। किसी का पीछा करना, धमकाना, मारपीट कर लेने के लिए वह अलग-अलग चार्ज करते हैं। ये गोमतीनगर के किसान बाजार, समिट बिल्डिंग के आसपास, हजरतगंज के मुख्य बाजार से लेकर अलग-अलग लोकेशन पर मौजूद रहते हैं। श्रद्धा इन लड़कों का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए करती थी। स्कॉर्पियो को कहती- ‘न्यू बेबी’ श्रद्धा ने पिछले साल स्कॉर्पियो खरीदी थी। इसे वह ‘न्यू बेबी’ कहती थी। जिस दिन गाड़ी खरीदी, उस दिन उसके बहुत सारे पंटरों (लड़कों) ने वीडियो शेयर करके बधाई दी थी। श्रद्धा ने उन सभी की बधाई को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ड्राइवर बोला- श्रद्धा जिसे चाहे सेट कर लेती थी… श्रद्धा के लिए गाड़ी चला चुके एक शख्स ने दावा किया था कि श्रद्धा को ऐसे लोग चाहिए होते थे, जो उसके लिए हर दिन पार्टी का इंतजाम करवा दें। वह अक्सर गाड़ी में बैठने के बाद किसी से बात करते हुए कहती थी कि आज वहां (जगह का नाम) गई थी। वो लड़का कम उम्र में ही इतना आगे बढ़ गया, उसे सेट करना पड़ेगा। आखिर में वह उसे सेट भी कर लेती थी। श्रद्धा के पास बहुत पैसा नहीं होता था। वह हमेशा पैसा कमाने की जुगत में रहती थी। शरीर और चेहरा मेंटेन रखती श्रद्धा अपने खाने को लेकर सीरियस रहती थी। वह हेल्दी खाना ही खाती थी, जिससे उसकी बॉडी मेंटेन रहे। इसके अलावा वह हर हफ्ते पार्लर जाती थी। इसमें भी एक चौंकाने वाला फैक्ट यह है कि उसकी खूबसूरती से प्रभावित होकर ज्यादातर पार्लर वाले उसका मेकअप फ्री में कर देते थे। ————————– ये खबर भी पढ़ें- मॉडल श्रद्धा दुबे चुनाव लड़ना चाहती थी, शिवपाल की पार्टी में भी रही; कहती- क्या पता कल ‘नेता’ बन जाऊं पहले श्रद्धा ने सियासत में भी किस्मत आजमाई। शिवपाल यादव से जुड़ी। यह वो दौर था, जब शिवपाल और अखिलेश के बीच अदावत थी। कई नेताओं से जान-पहचान तो बढ़ा ली, लेकिन सियासत में श्रद्धा के पैर नहीं जम सके। हालांकि, सियासत की पहचान का फायदा उसे मिला। यूपी से लेकर हरियाणा तक के बड़े-बड़े इवेंट में वह स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचने लगी। लेकिन, चमचमाती लाइफ स्टाइल के पीछे श्रद्धा के इरादे उसको आज सलाखों के पीछे लेकर पहुंच गए हैं। पढ़िए रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें