श्रद्धा को नागपुर से सड़क मार्ग से ला रही पुलिस:लखनऊ पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे, शिवा को धमकाने के दो ऑडियो सामने आए

0
श्रद्धा को नागपुर से सड़क मार्ग से ला रही पुलिस:लखनऊ पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे, शिवा को धमकाने के दो ऑडियो सामने आए

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा के हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को पुलिस नागपुर से लखनऊ सड़क मार्ग से ला रही है। नागपुर की दूरी 850 किमी है, ऐसे में लखनऊ पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे। यूपी STF सूत्रों ने बताया कि पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। उधर, श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसके 2 और ऑडियो सामने आए, जिसमें वह शिवा को गालियों के साथ धमकी देते सुनी जा रही है…। STF ने नागपुर में उसका ट्रांजिट रिमांड लिया। ये 48 घंटे के लिए होता है। आज देर शाम या कल गुरुवार को लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया था। 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई थी। इसमें शिवा की मां ने श्रद्धा दुबे के खिलाफ हत्या की एफआईआर कराई थी। वारदात के बाद से यानी 11 दिन से वह फरार थी। श्रद्धा लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गई। 18 अक्टूबर को नेपाल से वापस यूपी लौटी। लखनऊ की अदालत में सरेंडर की अर्जी डाली। ANI न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। फिर आगरा गई। वहां से दिल्ली, फिर दिल्ली से नागपुर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें