लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में बारिश, 41 में अलर्ट:गलियां तालाब बनीं, डैम ओवरफ्लो; कल से पश्चिम में होगी बारिश

0
लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में बारिश, 41 में अलर्ट:गलियां तालाब बनीं, डैम ओवरफ्लो; कल से पश्चिम में होगी बारिश

यूपी में 3 दिन बाद फिर मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और फतेहपुर समेत 5 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाने की वजह से अंधेरे जैसा माहौल है। गलियां तालाब बन गई हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि एक-दो दिन में यूपी से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय हो गया है। इस वजह से पूर्वी यूपी और अवध क्षेत्र में बारिश शुरू हुई है। कल से पश्चिम यूपी में भी मौसम बदलेगा। इधर, उन्नाव में गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी रिहायशी इलाकों में पानी भरा है। गलियों में नाव चल रही है। ललितपुर में गोविंद सागर बांध ओवरफ्लो हो गया है। 8 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। बिजनौर में तेंदुए जंगलों से बाहर आने लगे हैं। इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में अब तक 6% कम बारिश दर्ज की गई है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में हुई है। यहां कोटे से 75% तक कम बारिश हुई है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से वापस लौटने लगा है। अब यूपी से इसके वापस लौटने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में बने एक नए सिस्टम से 27-28 सितंबर तक पूरे यूपी में रिमझिम बारिश का सिलासिला जारी रहेगा। आज कहां होगी बारिश, जानिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें