भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज मेरठ आएंगे:सीएम योगी-पंकज चौधरी भी रहेंगे, 15 बुलडोजर से फूल बरसेंगे; सपा नेता हाउस अरेस्ट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज, सोमवार को पश्चिमी यूपी के दो दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे। काशी टोल प्लाजा पर नितिन नवीन के स्वागत के लिए 15 बुलडोजर लगाए जाएंगे, जिनसे करीब 5 कुंतल फूलों की वर्षा की जाएगी। माला पहनाने के लिए दो क्रेन भी लगाई गई हैं। नितिन नवीन के दौरे को लेकर मेरठ में सुरक्षा और संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके कार्यक्रम के दौरान सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा संवाद और पश्चिमी क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन होगा। वहीं, दौरे के विरोध की आशंका के बीच सपा नेता को हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है। देखिए तस्वीरें…
नितिन नवीन के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीच लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
