मेरठ में 9 हॉक विमान का एयर शो:200 फीट की ऊंचाई पर बनाएंगे सूर्य किरण, 20 हजार स्टूडेंट और 1.5 लाख दर्शक पहुंचें

0
मेरठ में 9 हॉक विमान का एयर शो:200 फीट की ऊंचाई पर बनाएंगे सूर्य किरण, 20 हजार स्टूडेंट और 1.5 लाख दर्शक पहुंचें

मेरठ में आज पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो हो रहा है। शो में ‘सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम’ (SKAT) हॉक MK-132 विमानों के साथ अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर से एयर वॉरियर ड्रिल टीम और आकाशगंगा स्काई डाइविंग टीम भी आसमान में करतब दिखाएंगी। इस रोमांचक शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पहुंचे हैं। 19 और 20 सितंबर को होने वाला यह एयर शो सुबह 10:30 बजे न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू हुआ। प्रदर्शन करने वाले 9 विमानों गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी और एक ही फॉरमेशन में उड़ान भरी। मेरठ का आसमान विमनों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विमान हवा में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और ‘डीएनए मैन्यूवर’ जैसे करतब दिखाएंगे। करीब 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद विमान वापस लौट जाएंगे। खास बात यह है कि सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं। इनमें से स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह विमान उड़ाएंगे, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल जमीन (ग्राउंड) से शो का प्रबंधन संभालेंगे। एयर शो देखने के लिए 10 से अधिक स्कूलों के छात्र, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) कैडेट्स समेत करीब 6 से 7 हजार लोग मौजूद हैं। बता दें कि सूर्यकिरण टीम द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला ‘हॉक एमके-132’ एक एडवांस्ड जेट ट्रेनर विमान है। तेज रफ्तार और बेहतरीन नियंत्रण के कारण ही इसका उपयोग वायुसेना में फाइटर पायलटों की ट्रेनिंग और एयरोबैटिक्स के लिए होता है। देखिए तस्वीरें.. सूर्यकिरण टीम क्या है? एयर शो से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें