करोड़पति ससुर को मरवाने वाली बहू अब रो रही:कानपुर जेल में पूरी रात करवटें बदलती रही; बेटे पर भी पुलिस को शक
कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी ससुर की हत्या करने की आरोपी बहू की जेल में पहली रात बेहद बेचैनी में बीती। घर की सुख-सुविधाओं की आदी रही बहू को सोमवार शाम जेल पहुंचने के बाद बैरक में रखा गया। शुरुआती करीब 2 घंटे वह गुमसुम रही, किसी से बातचीत नहीं की। महिला बंदियों ने उससे जेल आने की वजह पूछा, तो रोने लगी। उसने रात का खाना खाने से भी मना कर दिया। मंगलवार (8 सितंबर) सुबह करीब 6:30 बजे उसे अन्य बंदियों की तरह जगाया गया। सुबह उसने नाश्ते में दलिया और गुड़ खाया। दोपहर में दाल, चावल और रोटी-सब्जी दी गई। दोपहर में महिला बंदियों ने समझाने की कोशिश की। पूछा- तुम्हारे बच्चे भी हैं। इस पर बहू अपने 5 साल के बेटे को याद कर रोने लगी। काफी देर तक कुछ नहीं बोली, फिर सिसकते हुए 2-3 घंटे बाद सो गई। शाम को चाय-बिस्किट लेने के बाद रात में दाल-सब्जी और रोटी खाई। कारोबारी के बेटे पर भी पुलिस का शक क्यों गहराया? आरोपी बहू कैसे पकड़ी गई… आगे विस्तार से जानिए- बिना पूछे बहू बोली- पता नहीं विशाल ने क्यों मार डाला? इंदिरा नगर के रतन ऑर्बिट में 63 साल के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की 5 सितंबर (शनिवार) की रात 11:28 बजे हत्या कर दी गई थी। पुलिस को हत्या के दिन से ही घटना में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका हो गई थी। हत्या के बाद दवा कारोबारी के घर पहुंचे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने 3 महिला अफसरों के साथ शालू से पूछताछ करनी शुरू की। शालू बिलख-बिलखकर रोने के साथ बेहोश होने का नाटक करने लगी। रोते हुए बोली- पापा बहुत अच्छे थे। मेरी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखते थे। अब उनके बिना कैसे रहूंगी? पुलिस कमिश्नर ने शालू से पूछा कि शिवम को जानती हो? इस पर शालू ने कहा कि हां, शिवम का नाम विशाल भी है। वह मामूली कामों के लिए घर आता-जाता भी था। पता नहीं विशाल ने पापा को क्यों मार डाला…? शालू की इस बात से पुलिस कमिश्नर के साथ पूछताछ कर रही महिला अधिकारी भी सोच में पड़ गए कि आखिर इसे कैसे मालूम हुआ कि विशाल ने ही हत्या की है? हत्या से पहले बहू ने 14 और बेटे ने 25 बार नौकर को कॉल की पूछताछ में शालू के चेहरे के हाव-भाव बदलते देख पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। इसके बाद पुलिस शालू, उसके पति सुब्रत और विशाल समेत शक के घेरे में आए अन्य लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने लगी। इसी बीच, विनीत मिनोचा के शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के बाद शनिवार देर रात नौकर विशाल और उसका साथी राजकिशोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों ने कबूल किया कि शालू के कहने पर उन्होंने हत्या की थी। दूसरी ओर, शालू की कॉल डिटेल पुलिस के हाथ लगी, तो पूरा मामला और साफ होने लगा। कॉल डिटेल में सामने आया कि हत्या के दिन शालू ने विशाल से दोपहर 12 से रात 9 बजे के बीच 14 बार फोन पर बात की। जबकि उसके पति सुब्रत ने 25 बार वॉट्सऐप कॉल की थी। शालू और विशाल का आमना-सामना कराया, तो सच कबूला कारोबारी के बेटे को क्लीन चिट नहीं, पुलिस का शक गहराया दवा कारोबारी की मर्डर मिस्ट्री में अभी कई राज ऐसे हैं, जिनका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी के आरोप में 4 साल पहले नौकरी से निकाले जाने के बावजूद विशाल, बेटे सुब्रत और बहू शालू के लगातार संपर्क में क्यों था? शालू और सुब्रत से उसकी रोजाना बात क्यों होती थी? 29 अगस्त से हत्या की रात तक कारोबारी के बेटे सुब्रत और विशाल के बीच 25 बार वॉट्सएप कॉल पर बात हुई। जबकि विशाल और शालू के बीच 14 बार बातचीत हुई। इतना ही नहीं, हत्या के दौरान भी शालू और विशाल ने तीन बार वॉट्सएप कॉल पर बात की थी। जांच में सामने आया कि हत्या के कुछ दिन पहले विशाल, शालू और सुब्रत खरीदारी करने के लिए भी एक साथ गए थे। इतना ही नहीं, पिता की हत्या में पत्नी शालू के शामिल होने की बात पता होने के बावजूद सुब्रत ने मुंह नहीं खोला और चुप्पी साध ली। जब पहली बार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में विशाल को दिखाया, तो सुब्रत ने उसे पहचानने से भी इनकार कर दिया। इन सब सवालों के जवाब अब तक पुलिस को नहीं मिले हैं। 49 डिलीट मैसेज का रिकवर कराने में जुटी पुलिस दवा कारोबारी के कत्ल का तानाबाना 49 डिलीट मैसेज से बुना गया। एक मई से घटना वाले दिन तक ये मैसेज डिलीट किए गए। मैसेज क्या और किस तरह के थे? हत्यारोपी विशाल और सुपारी देने वाली बहू ने पुलिस को यह नहीं बताया। सुपारी किलर विशाल गौतम और बहू शालू के मोबाइल के जब्त मोबाइल से पुलिस डाटा रिकवर करने में जुटी है। शालू और विशाल गौतम के बीच एक मई से घटना वाले दिन तक 309 बार कॉल और गई। कॉस्मोजिन लाउंज में पुलिस को नहीं मिले फुटेज बहू शाालू ने बताया था कि घटना की रात वह पति सुब्रत और 5 साल के बेटे के साथ तिलक नगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में पार्टी के लिए गई थी। इसके बाद मंगलवार को कल्याणपुर पुलिस हकीकत जानने के लिए कॉस्मोजिन लाउंज पहुंची। पुलिस को लाउंज में लगे सीसीटीवी में डीवीआर नहीं मिली। पूछताछ में लाउंज के मैनेजर ने बताया कि पार्टी की लाइव रिकॉर्डिंग की जाती है। इसके बाद पुलिस ने कपल किटी पार्टी में शामिल मेहमानों की लिस्ट ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 30 से अधिक लोगों की लिस्ट मिली है। पार्टी ऑर्गनाइजर कौन था? क्या घटना के दिन शालू और सुब्रत पार्टी में शामिल थे? इन सब तथ्यों की जांच के लिए पार्टी में शामिल मेहमानों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ————————- ये खबर भी पढ़िए- बहू ने कहा था-ससुर को मार दो, 6 लाख दूंगी, कानपुर में नौकर को गजरा देने के बहाने बुलाया 20 दिन पहले शालू भाभी ने मुझे बुलाया। कहा- मेरे ससुर विनीत मिनोचा की हत्या कर दो या एक्सीडेंट करा दो। बदले में 6 लाख रुपए दूंगी। मैंने मना किया तो बोलीं- डरो नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं। एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं था, तो उन्होंने कहा- सोते समय तकिए से मुंह दबा देना। लोगों को हार्टअटैक से मौत लगेगी। काम के बाद तुम्हें नौकरी पर रख लूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
