यूपी के 26 जिलों में बाढ़, 3.5 लाख लोग प्रभावित:अब तक 17 हजार का रेस्क्यू; बारिश का कोटा लगभग पूरा, 71 जिलों में अलर्ट

0
यूपी के 26 जिलों में बाढ़, 3.5 लाख लोग प्रभावित:अब तक 17 हजार का रेस्क्यू; बारिश का कोटा लगभग पूरा, 71 जिलों में अलर्ट

यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से वाराणसी और प्रयागराज समेत 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं। अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 5 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। शनिवार सुबह लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी, हरदोई और सीतापुर समेत 10 शहरों में हल्की बारिश हुई। बाकी जिलों में हल्की धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 71 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 612 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से 619.7 मिमी. से सिर्फ 1% कम है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश और राजस्थान के पास बने मौसम के सिस्टम की वजह से पश्चिमी यूपी में अगले 24 घंटों में तेज बारिश होगी। इसके बाद यह सिस्टम पूर्वी यूपी की तरफ मुड़ेगा। इससे 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। 8 सितंबर के बाद बारिश कराने वाला यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। इससे पूरे राज्य में भारी बारिश थम जाएगी। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश या बौछारें पड़ती रहेंगी। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें