सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर:तड़के 4 बजे 200 जवानों के साथ पहुंचा प्रशासन; इकरा हाउस अरेस्ट, मसूद बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई जा रही है। शनिवार तड़के 4 बजे से 6 बुलडोजर मस्जिद को तोड़ने में जुटे हैं। एक हिस्सा गिराया जा चुका है। एहतियात के तौर पर 5 कंपनी PAC, RAF और पुलिस के 200 जवान तैनात हैं। पुलिस किसी को मस्जिद के पास जाने नहीं दे रही है। इससे पहले, शुक्रवार रात 11 बजे अफवाह फैली कि प्रशासन मस्जिद को तोड़ने जा रहा है। इसके बाद भारी भीड़ जुट गई थी। इसका पता चलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया। कार्रवाई के खिलाफ सहारनपुर आ रहीं कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान इकरा इंस्पेक्टर और महिला दरोगा पर भड़क गईं। कहा कि आप हमें रोक नहीं सकते। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। इस बीच, रात में ही सांसद इमरान मसूद फेसबुक लाइव आए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई ऐसा काम न करे, जिससे आगे चलकर मुसीबतों का सामना करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मस्जिद को तोड़ना सही नहीं है। इसके खिलाफ हम लोग हाईकोर्ट जाएंगे। इसके बाद सुबह 4 बजे प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट के आदेश पर हो रही है। कोर्ट ने मस्जिद को अवैध बताया था। 3 तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से जुड़े एक्शन जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
