यूपी में 50 एकड़ जमीन नदी में समाई, सड़क धंसी:हाईवे पर भरा पानी, स्कूल तालाब बना; 24 घंटे में 150% ज्यादा बारिश

0
यूपी में 50 एकड़ जमीन नदी में समाई, सड़क धंसी:हाईवे पर भरा पानी, स्कूल तालाब बना; 24 घंटे में 150% ज्यादा बारिश

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार तड़के लखनऊ में बारिश हुई। आगरा, जौनपुर समेत 40 शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 7.8 मिमी से 150% ज्यादा है। बिजनौर में गुरुवार शाम इतनी बारिश हुई कि प्राइमरी स्कूल तालाब बन गया। घरों में पानी घुस गया। फर्रुखाबाद में नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। कई मोहल्लों में भी जलभराव हो गया। रायबरेली में बारिश से सड़क धंस गई। 3 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। इधर, लगातार बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी में अब तक 50 एकड़ जमीन समा चुकी है। बलिया में सरयू नदी में 27 घर समा चुके हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। वाराणसी में गंगा उफान पर है। 40 से 50 छोटे मंदिरों में बाढ़ का पानी घुस गया, जबकि रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब चुका है। गुरुवार सुबह लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ समेत 20 से अधिक शहरों में बारिश हुई। पिछले 3 दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं यूपी पहुंच रही हैं। साथ ही प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और आसपास बने मौसम सिस्टम बारिश करा रहे हैं। कई जगहों पर हवा में नमी ज्यादा होने से बादल बन रहे हैं और तेज बारिश हो रही है। अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें