महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, पीआरवी दरोगा लाइन हाजिर
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र में डायल-112 पीआरवी पर तैनात एक दरोगा द्वारा जमीन विवाद के दौरान महिला से कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दरोगा पर महिला को निर्वस्त्र करने की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीआरवी-5769 पर तैनात दरोगा मिर्जा शमी बाग को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के बालीपुर टाटा गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। जांच के दौरान दरोगा द्वारा महिला के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का वीडियो सामने आया है। वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
