यूपी में 10 नदियां उफनाईं, गांव टापू बने:सड़कें बहीं, पेड़ समाएं, घरों में भरा पानी; छतों-हाईवे पर गुजर रही जिंदगी
यूपी में मानसून सक्रिय है। पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान गई हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का पानी गांवों में घुस गया है। कई गांव टापू बन गए हैं। सड़कें बह गई हैं। खेतों और कच्चे रास्तों पर मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। गोंडा में घाघरा नदी खतरे का निशान पार कर गई है। किनारों पर कटान जारी है। 12 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। महराजगंज में तालाब में मगरमच्छ दिखने से गांव में दहशत का माहौल है। बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह से लखनऊ, कानपुर समेत 50 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। बरेली समेत कई शहरों में तेज धूप भी है। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार को प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 72 मिमी. बारिश मऊ में रिकॉर्ड की गई। ललितपुर में 70, सोनभद्र में 58 और प्रयागराज में 41.5 मिमी. बारिश हुई। सोनभद्र में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून रेखा का दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से अगले 3 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। मानसूनी सक्रियता फिलहाल पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है। 3-4 दिन बाद हालात बदलेंगे। 26 और 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। अच्छी बारिश होगी। प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
