राम-मंदिर चढ़ावा चोरी: योगी ने नई SIT को मंजूरी दी:IAS की जगह 2 IPS होंगे शामिल; ट्रस्ट की बैठक में 3 सदस्यों पर चर्चा होगी

0
राम-मंदिर चढ़ावा चोरी: योगी ने नई SIT को मंजूरी दी:IAS की जगह 2 IPS होंगे शामिल; ट्रस्ट की बैठक में 3 सदस्यों पर चर्चा होगी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आज संसद भवन में हंगामे के आसार हैं। वहीं कल यानी 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में सदस्यों की कमी पर विचार किया जाएगा। SIT की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा होगी। सीईओ तैनाती समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की जाएगी। वहीं सोमवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा SIT बनाने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने कहा- नए सिरे से SIT बनाई जाए। सीनियर IPS अधिकारी टीम की अगुआई करें, ताकि जांच किसी निर्णायक स्तर तक पहुंचे। कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता को यूपी सरकार से SIT के लिए नाम लेकर आने को कहा। अदालत अब 27 जुलाई को अगली सुनवाई करेगी। जबकि सोमवार शाम सीएम योगी ने नई SIT बनाने की मंजूरी दे दी है। नई SIT में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव नीलरतन कुमार नहीं होंगे। उनकी जगह एक DIG और एक SSP स्तर के IPS अधिकारी को शामिल किया जाएगा। SIT पहले से दर्ज FIR पर मामले की जांच करेगी। 30 जुलाई तक SIT अपनी रिपोर्ट देगी। चढ़ावा चोरी के 8 आरोपी जेल में, अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्टी कृष्ण मोहन ने 25 जून को FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, मनीष यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में सभी फैजाबाद जेल में हैं। इन सभी पर चढ़ावा गिनती करते वक्त नोटों और गहनों की चोरी का आरोप है। उधर, SIT ने ट्रस्ट्री अनिल मिश्रा को चढ़ावा चोरी के लिए जिम्मेदार माना है। आरोप है कि उन्होंने चढ़ावा गिनती की प्रक्रिया में लापरवाही बरती। तय गाइडलाइन का पालन नहीं किया। ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनका इस्तीफा स्वीकार भी हो चुका है। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें