अयोध्या में आंधी-बारिश, भक्ति पथ पर एक फीट पानी भरा:मथुरा में यमुना उफनाई, घाटों की सीढ़ियां डूबीं; 5 शहरों में बारिश, 33 में अलर्ट

0
अयोध्या में आंधी-बारिश, भक्ति पथ पर एक फीट पानी भरा:मथुरा में यमुना उफनाई, घाटों की सीढ़ियां डूबीं; 5 शहरों में बारिश, 33 में अलर्ट

यूपी में मानसून कमजोर पड़ गया है। 6-7 शहरों को छोड़कर ज्यादातर शहरों में बारिश नहीं हो रही है। बुधवार सुबह लखनऊ, अयोध्या समेत 5 शहरों में हल्की बारिश हुई। आगरा में सुबह 8.50 बजे तेज बारिश हुई। हाथरस में सुबह 7 बजे से रुक-रुक बारिश हो रही है। देवरिया में रात से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर रात 2 बजे अयोध्या में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। हनुमानगढ़ी को राम मंदिर से जोड़ने वाले भक्ति पथ पर एक फीट तक पानी भर गया। लखनऊ और संभल में भी देर रात बारिश हुई। सुबह तक कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। कई जगह सड़कों पर जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। आज प्रदेश के 33 शहरों में बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से यूपी में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। पानी चेतावनी के निशान से 1.30 मी. नीचे बह रहा है। वृंदावन के केशीघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। बरेली में रामगंगा और बिजनौर में मलान नदी खतरे के निशान के करीब हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना का पानी घाटों पर बनी दुकानों तक पहुंच गया है। कानपुर और वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। पानी आनंदेश्वर मंदिर घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। बांसडीह में 150 परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 80% हिस्से से बारिश वाले बादल गायब मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पाकिस्तान से आ रही सूखी हवाओं के चलते प्रदेश के करीब 80% हिस्से से बारिश वाले बादल गायब हो गए हैं। इसका असर भी दिखने लगा है। मंगलवार को सिर्फ 11 शहरों में बारिश हुई। औसतन 9.7 मिमी. बारिश का अनुमान था, लेकिन सिर्फ 1.5 मिमी ही बारिश हुई। 1 जून से 14 जुलाई तक 163.1 मिमी बारिश हुई, जो औसत से 22% कम है। लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 3-4 दिनों तक बारिश में ठहराव बना रहेगा। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 जुलाई के बाद हवाओं का रुख फिर पुरवा होने की संभावना है, जिससे दोबारा मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद हैं। यूपी के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें