नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर चढ़ावा चोरी कलंक, छोटापन महसूस कर रहा:सपा का पोस्टर- राम नाम जपना, चढ़ाया दान अपना

0
नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर चढ़ावा चोरी कलंक, छोटापन महसूस कर रहा:सपा का पोस्टर- राम नाम जपना, चढ़ाया दान अपना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को कहा, “यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।” उन्होंने कहा- एक हाईलेवल समिति बनाई गई है। संभवत जज उसके अध्यक्ष हैं। वे अपना निर्णय और संस्तुति ट्रस्ट को देंगे और ट्रस्ट उस पर विचार करेगा।” नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को रामकथा संग्रहालय पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में हुई बैठक में ट्रस्ट का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। इधर, गोरखपुर में शुक्रवार रात सपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला ने पोस्टर लगवाए हैं। इसमें लिखा है- राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना।’ रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा। रायबरेली में विश्व हिंदू रक्षा परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने सपा पर पलटवार करते हुए पोस्टर लगवाए हैं। इसमें लिखा है- राम मंदिर के चंदे पर सवाल, आतंकवाद के चंदे पर खामोशी? प्रभु राम हमारी आस्था हैं, राजनीति का हथियार नहीं। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें