यूपी में थार डूबी, नदियां उफनाईं, पुल पर बहा पानी:लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट; 3 दिन में 15 मौतें

0
यूपी में थार डूबी, नदियां उफनाईं, पुल पर बहा पानी:लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट; 3 दिन में 15 मौतें

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। पश्चिमी यूपी में नदियां उफना गई हैं। कई जगहों पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। शुक्रवार देर रात 12.30 बजे लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। शनिवार तड़के तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बाकी शहरों में बादल छाए हैं। कहीं-कहीं धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए सभी 75 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 13 शहरों में भारी बारिश का ऑरेंज और 27 शहरों में यलो अलर्ट है। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। पुल पर पानी आने से मेरठ-बिजनौर हाईवे, हरिद्वार रोड समेत कई रूट पर यातायात बंद कर दिया गया है। हापुड़ में भारी बारिश की वजह से अंडरपास में पानी भर गया। थार कार डूब गई। जेसीबी से खींचकर बाहर निकाला। प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 4 मौतें गाजियाबाद में हुई हैं। सीएम योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरकर पीड़ितों को तुरंत मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है। बारिश की तस्वीरें देखिए- बिजनौर में 4 लड़के बहे, मुजफ्फरनगर में नहर टूटी इससे पहले, भारी बारिश की वजह से शुक्रवार शाम 4 बजे बिजनौर में 2 हादसों में चार लड़के नदी के तेज बहाव में बह गए। एक को बचाया गया है, बाकी की तलाश जारी है। सहारनपुर में कब्रिस्तान की मिट्‌टी बह गई। कब्रों में दफन शव बहकर बाहर आ गए। मुजफ्फरनगर में नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई। 24 घंटे में मेरठ के मवाना में सबसे ज्यादा बारिश यूपी में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 315 मिमी बारिश मेरठ के मवाना में रिकॉर्ड की गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर के जानसठ में 270.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में अब तक 17% कम बरसात 3-4 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी पर पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 3-4 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ज्यादातर शहरों में हल्की से मध्यम और कई शहरों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें