PM किसान की 24वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी:इन गलतियों से अटक सकती है, जानें ‌हर साल ₹6000 पाने का तरीका

0
PM किसान की 24वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी:इन गलतियों से अटक सकती है, जानें ‌हर साल ₹6000 पाने का तरीका

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त पर किसानों की नजर है। 23वीं किस्त में सरकार ने 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ₹2000 भेजे, लेकिन लाखों किसानों को पैसा नहीं मिला। आधार, ई-केवाईसी, बैंक खाते या अन्य तकनीकी कारणों से उनकी किस्त अटक गई। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जो अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं। 24वीं किस्त समय पर पाने के लिए क्या करना होगा और किन गलतियों से बचना जरूरी है? इस रिपोर्ट में पढ़िए… 4 गलतियों से अटकती है किस्त कृषि मंत्रालय के आधिकारिक डेटा के अनुसार, किस्त रुकने के पीछे सरकार के पास बजट की कमी नहीं, किसानों के डिजिटल रिकॉर्ड का मिसमैच होना है। इसलिए जरूरी है कि अपने स्टेटस में इन 4 चीजों को चेक करें- 1. e-KYC का अधूरा होना- सरकार ने धोखाधड़ी और फर्जी लाभार्थियों को रोकने के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने फेस-ऑथेंटिकेशन या OTP से अपनी पहचान वेरिफाई नहीं की, सिस्टम उनका पैसा होल्ड पर डाल देता है। 2. ‘फार्मर ID’ न बना होना- यूपी में पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा अब केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो ‘किसान रजिस्ट्री’ पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। अगर आपकी 12 अंकों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, तो आगामी किस्तों का पैसा रोका जा सकता है। 3. DBT और बैंक खाता लिंक न होना- पीएम किसान का पैसा सीधे बैंक खाते में नहीं, बल्कि ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के जरिए भेजा जाता है। इसके लिए आपका बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा होना चाहिए। उस पर NPCI मैपिंग एक्टिव होनी चाहिए। 4. खेत का वेरिफिकेशन न होना- आपके खेत की डिटेल यानी खसरा-खतौनी आपकी किसान डिजिटल प्रोफाइल से लिंक होना चाहिए। अगर लेखपाल या राजस्व विभाग के पोर्टल पर आपकी जमीन का वेरिफिकेशन ‘No’ दिख रहा है, तो किस्त रुक जाएगी। रुकी किस्त वापस पाने का आसान तरीका अगर आपकी किस्त रुकी है, तो आप इसे खुद अपने मोबाइल से ठीक कर सकते हैं। इसके बाद आपकी रुकी हुई राशि अगली किस्त के साथ जोड़कर यानी ₹2000 + ₹2000 = ₹4000 ट्रांसफर कर दी जाएगी। ऑनलाइन e-KYC करें- पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। दाहिनी ओर ‘e-KYC’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर दर्ज करें। मोबाइल पर आए OTP को सब्मिट करें। आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी। आप ‘PM-Kisan Mobile App’ पर फेस-ऑथेंटिकेशन से भी इस प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। बैंक खाते को DBT से जोड़ें- अपने बैंक की शाखा में जाएं और वहां ‘DBT/NCPI मैपिंग’ का फॉर्म भरें। बैंक कर्मचारी आपके खाते को सरकारी DBT सर्वर से लिंक कर देगा। आधार कार्ड को खेती की जमीन से जोड़ें- अगर पोर्टल पर लैंड सीडिंग ‘No’ दिख रहा है, तो अपनी खतौनी की नकल लेकर लेखपाल से मिलें। वे वेरिफिकेशन के बाद इसे ऑनलाइन ‘Yes’ कर देंगे। नए किसान पहली बार योजना से कैसे जुड़ें? पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके नाम पर 1 फरवरी, 2019 से पहले खेती योग्य जमीन ट्रांसफर हो चुकी है। अगर इसके बाद जमीन मिली है, तो वह केवल पिता या पति की मृत्यु के बाद नाम आने पर के मामले में ही मान्य होगी। नई खरीदी गई जमीन पर तुरंत लाभ नहीं मिलता। अगर आपके नाम खेती योग्य जमीन है और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया के तहत नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अक्टूबर-नवंबर में आएगी 24वीं किस्त पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, सरकार किसानों को हर 4 महीने के अंतराल पर ₹2000 की किस्त देती है। इस तरह एक साल में कुल 3 किस्तें जारी की जाती हैं। लाभार्थियों में 23% से ज्यादा महिलाएं हैं। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। अभी 23वीं किस्त 20 जून को जारी की जा चुकी है। इसलिए नियमों के अनुसार, 4 महीने का समय जोड़ने पर 24वीं किस्त अक्टूबर या नवंबर के महीने में त्योहारों के सीजन के दौरान जारी होने की पूरी संभावना है। शिकायत कहां करें? अगर आपका स्टेटस पूरी तरह सही दिख रहा है। सिस्टम में e-KYC, Land Seeding, और DBT सब ‘Yes’ है। फिर भी बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो आप सीधे सरकार के शिकायत सेल से संपर्क कर सकते हैं- पीएम किसान टोल-फ्री हेल्पलाइन- 1800-115-526 या 155261 ऑफिशियल ईमेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in स्थानीय समाधान- आप अपने जिले के उप-कृषि निदेशक के ऑफिस में जाकर भी अपनी लिखित शिकायत दे सकते हैं। यहां हर ब्लॉक के लिए स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं। किसानों के काम के 4 जरूरी सवाल-जवाब सवाल 1. क्या पति-पत्नी दोनों पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले सकते हैं?
जवाब. नहीं। सरकारी नियम के मुताबिक, एक परिवार से सिर्फ एक सदस्य को ही पीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा। अगर पति-पत्नी दोनों के खाते में पैसा आ रहा है, तो बाद में सरकार रकम वापस भी ले सकती है। सवाल 2. किसान की मौत के बाद क्या परिवार को किस्त मिलती रहेगी?
जवाब. नहीं। किसान की मौत के बाद किस्त बंद हो जाती है। परिवार के दूसरे सदस्य को पहले जमीन अपने नाम करानी होगी, फिर नए सिरे से आवेदन करना होगा। सवाल 3. आधार, बैंक और खतौनी में नाम अलग है तो क्या होगा?
जवाब. अगर तीनों जगह नाम या स्पेलिंग अलग है, तो पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। इसलिए पहले सभी रिकॉर्ड में नाम एक जैसा कराना जरूरी है। सवाल 4. क्या आयकर देने वाले किसान योजना का लाभ ले सकते हैं?
जवाब. नहीं। आयकर देने वाले, ज्यादातर सरकारी कर्मचारी और 10 हजार रुपए से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले लोग पीएम किसान योजना के पात्र नहीं हैं। —————————— आपके काम की ये खबरें भी पढ़ें- 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न नहीं भरा तो लगेगा जुर्माना:मिनटों में रिफंड स्टेटस चेक करें, भरना पहले से आसान; CA की जरूरत नहीं इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। अगर आप तय समय तक ITR दाखिल नहीं करते, तो सालाना ₹5 लाख तक की आय पर ₹1 हजार और ₹5 लाख से ज्यादा आय होने पर ₹5 हजार तक की लेट फीस देनी पड़ सकती है। पूरी खबर पढ़िए… ———————– UP में किसानों के लिए अब ‘फार्मर आईडी’ जरूरी: बिना इसके खाद-बीज नहीं मिलेगा; जानें घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं यूपी सरकार किसानों के लिए 12 अंकों की यूनीक आईडी तैयार कर रही है। जिसे ‘फार्मर आईडी’ या ‘किसान रजिस्ट्री’ का नाम दिया गया है। ये खाद-बीज, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और कर्ज माफी जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी है। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *