नशीली ड्रिंक देकर रिटायर IAS के बेटे ने जबरदस्ती की:कानपुर में पीड़िता बोली- मैंने कहा, मेरी इज्जत का फालूदा मत निकालो, शादी नहीं कर सकती

0
नशीली ड्रिंक देकर रिटायर IAS के बेटे ने जबरदस्ती की:कानपुर में पीड़िता बोली- मैंने कहा, मेरी इज्जत का फालूदा मत निकालो, शादी नहीं कर सकती

मैंने देवाशीष से कहा कि मेरी इज्जत का फालूदा मत निकालो, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती हूं। मेरी 16 साल की बेटी है। लेकिन कह रहा था कि तुम्हें शादी करनी पड़ी। मैं मना करती रही। फिर उसने जबरन एनर्जी ड्रिंक पिलाया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर ईंट से सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है… यह बात कानपुर हैलट अस्पताल में एडमिट IIT में काम करने वाली महिला ने होश में आने के बाद कही। महिला पर रिटायर IAS के बेटे ने ईंट से जानलेवा हमला किया था। इसके बाद से महिला गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती है। खुद कहता था शादी नहीं की तो मर जाऊंगा… घटना के 24 घंटे बाद महिला को होश आया। सोमवार शाम को महिला ने दैनिक भास्कर टीम से बातचीत की और पूरा मामला बताया। पीड़ित महिला ने कहा- मैं IIT कानपुर में नौकरी करती हूं। मेरे पति की 2020 बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मेरी बेटी भी 16 साल की है। उन्होंने बताया- स्वरूप नगर के राज टावर में रहने वाले देवाशीष निगम से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। हम लोगों को एक-दूसरे के घर आना जाना है। मेरे पति की मौत के बाद के कुछ साल बाद देवाशीष मुझ पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। मैं बार-बार मना कर रही थी। इसके बाद भी वह लगातार कॉल और संपर्क कर रहा था। महिला ने कहा- लगातार देवाशीष फोन कॉल और मैसेज करके मुझे बुला रहा था। मैंने सोचा, उससे एक बार मिलकर मामले को रफादफा कर लेती हूं। देवाशीष की जिद पर ही शनिवार 4 जुलाई की शाम 7 बजे IIT से निकली तो देवाशीष का कॉल आया था। मैं उससे मिली और उसके कार में बैठ गई। कार में बैठते ही फिर से वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा। बोला- मुझसे शादी कर लो। शादी ने की तो मर जाऊंगा। मैंने कहा- मुझे तुमसे शादी नहीं करनी है। प्लीज, मेरे पीछे मत पड़ो। अब इस उम्र में दोबारा शादी करके क्या मेरी इज्जत का फालूदा निकालोगे। इसके बाद भी वह नहीं मान रहा था। देवाशीष बोला- एनर्जी ड्रिंक पी लो थोड़ा अच्छा लगेगा महिला ने कहा- मेरी तबीयत थोड़ी सही नहीं लग रही है। मुझे परेशान मत करो। उसने कहा- एनर्जी ड्रिंक पी लो। मैंने कहा- हमें नहीं पीना है, हमें कोई प्यास-वास नहीं है। फिर उसने जबरन ड्रिंक पिला दी। एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद मुझे कमजोरी सी लगने लगी। इसके बाद उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। फिर बिठूर वाले रास्ते पर गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। पीछे से आया और उसने मेरा गला दबाया। गला दबाने के बाद मैंने उसका हाथ खींचा और कहा- ये क्या कर रहे हो। मैंने विरोध किया तो वह कार से नीचे उतरा और ईंट उठाकर ले आया और मेरे सिर पर मार दिया। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है। लोगों ने बचाई जान, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को कार से खींचकर दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले रामा मेडिकल कॉलेज और बाद में हैलेट अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने देवाशीष निगम पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। पत्नी को छोड़कर करना चाहता था दूसरी शादी पुलिस के अनुसार, देवाशीष निगम की मां चंद्रा निगम रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और पिता रमेश शंकर निगम का निधन हो चुका है। देवाशीष की 2014 में शादी हुई थी और उसकी एक बेटी है। वह पिछले छह महीने से पत्नी से अलग रह रहा था। ———————————
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी STF ने बदमाश आसिफ अली को मार गिराया:जौनपुर डबल मर्डर में वांटेड था, कानपुर का रहने वाला था यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने मुखबिर की सूचना पर आसिफ को घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया। असीम कानपुर का रहने वाला था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें