यूपी में 6 हत्याएं करने वाला आसिफ अली मारा गया:STF ने एनकाउंटर में 2 गोलियां मारीं; कच्छा-बनियान पहनकर डकैती डालता था

0
यूपी में 6 हत्याएं करने वाला आसिफ अली मारा गया:STF ने एनकाउंटर में 2 गोलियां मारीं; कच्छा-बनियान पहनकर डकैती डालता था

यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सीने में दो गोली लगने से वह ढेर हो गया। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। आसिफ छैमार गैंग का सरगना था। पति-पत्नी समेत 6 हत्याओं में वांटेड था। बदमाश रात के वक्त कच्छा बनियान पहनकर अपने गुर्गों के साथ घर में घुसकर लूट की वारदात करता था। वह परिवार को बंधक बनाता था। डकैती के बाद हत्या करके भाग जाता था। फिर नाम बदलकर दूसरे राज्य और जिले में छिप जाता था। उसने जितनी भी वारदातें कीं, लगभग सभी का यही पैटर्न था। नोएडा STF यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया- जौनपुर में डकैती डालकर दो महिलाओं की हत्या कर दी थी। 3 और लोगों पर भी जानलेवा हमला किया था, लेकिन उनकी जान बच गई थी। तब उस पर जौनपुर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ यूपी, राजस्थान और हरियाणा में 20 मुकदमे दर्ज थे। एनकाउंटर से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- STF घेरा तो फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ यूपी STF के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आसिफ अंबेडकरनगर में छिपा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके बाद टीम ने उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। एक सिपाही के दाहिने हाथ में गोली लग गई। इसके बाद टीम ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें उसे सीने में दो गोली लगीं। वह जमीन पर गिर पड़ा। टीम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। STF ने बदमाश से पिस्टल, एक 12 बोर का तमंचा और बाइक बरामद की है। आसिफ की बड़ी वारदातें पढ़िए छैमार गैंग- दिन में रेकी करते, रात में डकैती डालते हैं खबर अपडेट की जा रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें