घूंघट में TET परीक्षा देने पहुंची महिला अभ्यर्थी:जूड़े खुलवाए, चूड़ी उतरवाईं; कल 15 सॉल्वर पकड़े गए थे

0
घूंघट में TET परीक्षा देने पहुंची महिला अभ्यर्थी:जूड़े खुलवाए, चूड़ी उतरवाईं; कल 15 सॉल्वर पकड़े गए थे

यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 का आज, शुक्रवार को दूसरा दिन है। सुबह 7:15 बजे से 8:45 बजे तक सेंटरों में अभ्यर्थियों की एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड की जांच, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। ललितपुर में एक महिला अभ्यर्थी घूंघट में परीक्षा देने पहुंची। पूछने पर पता चला कि वह जेठ के साथ आई है, इसलिए घूंघट कर रखा है। गोरखपुर में महिला अभ्यर्थियों के बालों के क्लचर, हेयरपिन, चूड़ियां और ज्वेलरी उतरवा दी गईं। पुरुष अभ्यर्थियों की बेल्ट निकलवाकर चेकिंग की गई। हाथरस में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। पुरुष अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए। लखनऊ में महिला सिपाही ने स्कूटी से एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद यूपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। शिक्षा चयन आयोग पहली बार अपने AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से परीक्षा की निगरानी कर रहा है। परीक्षा के पहले दिन यानी गुरुवार को 15 सॉल्वर पकड़े गए। ये सभी दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे। पहले दिन परीक्षा में 84.76 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 8,07,636 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 6,84,614 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रदेश के 60 जिलों में 955 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा 4 जुलाई को भी होगी। 19.94 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 17,67,180 परीक्षार्थी यूपी के मूल निवासी हैं। 2,27,481 अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से एग्जाम देने पहुंचेंगे। इनमें 1,85,791 सेवारत शिक्षक भी शामिल हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर की तस्वीरें देखिए… UP-TET की परीक्षा से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें