राम मंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी; केजरीवाल रामलला के दर्शन करेंगे

0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी; केजरीवाल रामलला के दर्शन करेंगे

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। 14 दिनों की रिमांड मांगेगी। दरअसल, गुरुवार शाम मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज की गई। इसमें टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया। इनमें अधिकांश चढ़ावा गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े रहे हैं। हालांकि, FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं हैं। चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। संजय प्रसाद ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं। इस बीच, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह 11 बजे रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जिन आरोपियों पर FIR, उन्हें जानिए राम मंदिर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें