मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कॉकरोच पार्टी फाउंडर की प्रदर्शन में पिटाई; हार के बाद वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े, राम मंदिर चढ़ावा चोरी- SIT ने 6 घंटे पूछताछ की

0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कॉकरोच पार्टी फाउंडर की प्रदर्शन में पिटाई; हार के बाद वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े, राम मंदिर चढ़ावा चोरी- SIT ने 6 घंटे पूछताछ की

नमस्कार, कल की बड़ी खबर कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी है, जयपुर में फाउंडर अभिजीत दीपके की पिटाई कर दी गई। दूसरी खबर वैभव सूर्यवंशी को लेकर है जो मैच के बाद श्रीलंकाई प्लेयर से भिड़ गए। हम आपको यह भी बताएंगे कि अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की जांच कहां तक पहुंची? ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी फ्रांस के एवियन शहर में होने वाले G7 समिट में शामिल होंगे। 2. सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड को नागरिकता के लिए इस्तेमाल किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को युवकों ने थप्पड़ मारे, जयपुर में प्रदर्शन कर रहे थे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की राजस्थान में पिटाई कर दी गई। वे जयपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। तभी भीड़ से कुछ लड़के आए और उन्होंने दीपके को थप्पड़ मारे। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन: अभिजीत नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। शहीद स्मारक पर अभिजीत की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पिछले 9 दिनों में देश के 6 शहरों में प्रदर्शन: अभिजीत की अगुआई में कॉकरोच पार्टी पिछले 9 दिनों में 6 शहरों में प्रदर्शन कर चुकी है। इस अभियान की शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद 11 जून को पुणे, 12 जून को लखनऊ, 13 जून को अमृतसर और अब 14 जून को बेंगलुरु और हैदराबाद में प्रदर्शन किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. राम मंदिर चढ़ावा चोरी- SIT ने अयोध्या में ट्रस्ट के संदिग्ध 8-10 कर्मियों से 6 घंटे पूछताछ की एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच शुरू कर दी है। भास्कर सूत्रों के मुताबिक, पहले दिन टीम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से जानकारी ली। चोरी के मामले में जिन कर्मचारियों पर शक है, उन्हें ट्रस्ट के एक कमरे में बैठाया गया था। ऐसे करीब 8 से 10 कर्मचारी थे। इन लोगों से करीब 6 घंटे पूछताछ की। टीम रात 9 बजे रवाना हो गई। योगी से मिलकर अयोध्या पहुंचे अफसर: टीम में लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी किरन एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नीलरतन शामिल हैं। अयोध्या पहुंचने से पहले एसआईटी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा- अब मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच और सुधार दोनों पर काम किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं का भरोसा बना रहे। पढ़ें पूरी खबर… 3. TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, 3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई थी तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय कर लिया है। रिकॉर्ड के अनुसार, 3 साल पहले 2023 में बंगाल के उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू नाम के कपल ने पार्टी की नींव रखी थी। NCPI के डॉक्यूमेंट्स में उत्तिया कुंडू पार्टी के अध्यक्ष हैं। पत्नी शेउली का नाम कोषाध्यक्ष के रूप में दर्ज है। NCPI बंगाल में रजिस्टर्ड, त्रिपुरा से चुनावी शुरुआत की: NCPI का रजिस्टर्ड पता पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बानीपुर इलाके में है। पार्टी ने 2023 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन उसके उम्मीदवार या तो NOTA से पीछे रहे या फिर उससे थोड़ा ज्यादा वोट हासिल कर पाए। ममता के पास अब सिर्फ 17 सांसद बचे: टीएमसी के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 9 राज्यसभा सांसद बचे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. बरेली में चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, हालत नाजुक देख मंत्री भड़के बरेली में चाइनीज मांझे से यूपी के राज्यमंत्री संजय गंगवार के 15 साल के भतीजे की गर्दन कट गई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे आदित्यवीर सिंह गंगवार स्कूटी से स्टेडियम जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से लिपट गया। जब तक वह कुछ समझ पाता, गर्दन का काफी हिस्सा कट चुका था। सूचना मिलते ही मंत्री अस्पताल पहुंचे और भतीजे की हालत देखकर भड़क गए। कहा- प्रतिबंध के बावजूद मांझा कैसे बिक रहा है? डीएम-एसएसपी दोनों को बुलाकर बात करूंगा। पिता ब्लॉक प्रमुख, मां रेलवे में चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर: आदित्य के पिता अजय सिंह गंगवार पीलीभीत के ललौरी खेड़ा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख हैं। मां सीमा गंगवार बरेली में रेलवे में चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हैं। आदित्य परिवार का इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन है। हादसा बरेली शहर में बीचोबीच श्यामगंज फ्लाईओवर पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 5. सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब, MP समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। 15 जून की सैटेलाइट तस्वीरों में देश के बड़े हिस्से से मानसूनी बादल गायब दिखाई दिए। मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं। देश में फिलहाल 64% कम बारिश: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 4 जून से 15 जून के बीच देश में सामान्य 53.7 मिमी के मुकाबले सिर्फ 19.2 मिमी बारिश हुई। यानी बारिश में 64% की कमी दर्ज की गई है। बिहार-महाराष्ट्र में मानसून ठहरा: मानसून दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास ठहर गया है। पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करने के बाद यह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रुक गया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा, भारत-ए की हार के बाद हुई बहस श्रीलंका-ए ने दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज मैच में भारत-ए को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की एक श्रीलंकाई खिलाड़ी से बहस हो गई और इसी दौरान उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को धक्का भी दे दिया। श्रीलंकाई विकेटकीपर ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पहले भी विवादों में रहे हैं वैभव: 2025 अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आउट होने के बाद वैभव ने विरोधी गेंदबाज को जूता दिखाने का इशारा किया था। वहीं 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भी वैभव की पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी। सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फेल: भारत के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज में लगातार तीन बार फ्लॉप रहे। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 44, अफगानिस्तान के खिलाफ 14 और श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में 21 रन ही बना सके। पूरी खबर पढ़ें… 7. इजराइल का US-ईरान शांति समझौते को मानने से इनकार, कहा- हम अमेरिका के गुलाम नहीं इजराइल ने अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले शांति समझौते को मानने से इनकार कर दिया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी कहा है कि, उनकी सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी। लेबनान, सीरिया और गाजा में बनाए गए सिक्योरिटी जोन में इजराइली सेना अनिश्चितकाल तक तैनात रहेगी। मंत्री बोले- हम अमेरिका के गुलाम नहीं: वहीं, इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्वीर ने पीस डील पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘हम अमेरिका के गुलाम नहीं है। इजराइल एक आजाद देश हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का यह समझौता इजराइल पर लागू नहीं होता।’ 19 जून को पीस डील पर साइन होंगे: इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि अमेरिका-ईरान 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में पीस डील पर दस्तखत करेंगे। अगर ऐसा होता है तो 47 साल में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच यह पहली हाई लेवल बैठक होगी। पूरी खबर पढ़ें… 8. ‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया, साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से मशहूर हुईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं: संचिता टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। संचिता ने पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में काम किया था। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. पुलिस एक्शन: बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान को दोबारा परेड कराई,VIDEO: 4 घंटे सड़क पर नंगे पैर चलाया, TMC नेता ने कान पकड़े और हाथ जोड़े (पूरी खबर पढ़ें) 2. क्राइम वीडियो: नागौद राजपरिवार की बहू को गोली मारने का VIDEO: पति बाबा राजा की वर्किंग पार्टनर सुनीता ने फायरिंग की, योगिता सिंह दर्द से चीखने लगीं (पूरी खबर पढ़ें) 3. क्राइम वीडियो: नागपुर में महिला के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेल, धर्म बदलने का दबाव: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; 2 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना फरार (पूरी खबर पढ़ें) 4. पॉलिटिक्स: TMC में टूट से संसद में NDA मजबूत होगी: लोकसभा में 314, राज्यसभा में 154 सांसद हो सकते हैं; दो-तिहाई बहुमत से 46 और 9 सीट पीछे (पूरी खबर पढ़ें) 5. बिजनेस: 85% एथेनॉल से चलने वाली वैगन-आर ₹7.24 लाख में मिलेगी: पेट्रोल मॉडल से ₹86,000 महंगी; यह देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार (पूरी खबर पढ़ें) 6. बिजनेस: US-ईरान समझौते से क्रूड ऑयल के दाम गिरे: 4.8% की कमी के साथ $83 पर आया; दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी (पूरी खबर पढ़ें) 7. महंगाई: थोक महंगाई 43 महीने में सबसे ज्यादा: मई में 9.68% पहुंची; फ्यूल महंगा हुआ, अनाज और तेल की कीमतें भी बढ़ीं (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शख्स ने बिना पैरों के एवरेस्ट फतह की रूस के रुस्तम नाबीव ने बिना पैरों के माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रच दिया। रूस्तम रूसी सेना में थे। 2015 में मिलिट्री बैरक की बिल्डिंग गिर जाने से उनके दोनों पैर कट गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- अमेरिका-ईरान जंग में कौन जीता, क्या पाकिस्तान नहीं, कतर ने करवाई डील, पेट्रोल-डीजल कब सस्ता होगा; 7 सवालों में पूरी कहानी 2. मंडे मेगा स्टोरी- आसिम मुनीर ने आटा-चावल मांग रहे लोगों पर AK-47 चलवाई: पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की कहानी, जहां अलग पीएम, राष्ट्रपति और झंडा 3. 10 मंदिर उड़ाने की धमकी, कौन है खालिस्तान नेशनल आर्मी: पाकिस्तान-अजरबैजान में मीटिंग, 7 राज्यों में नेटवर्क; RSS हेडक्वार्टर भी टारगेट 4. राम मंदिर से क्या 200 करोड़ का चढ़ावा चोरी हुआ: 50 कर्मचारी रडार पर, कई 5 साल में करोड़पति हुए; अब तक 2 करोड़ कैश मिला 5. जरूरत की खबर- फूड पैकेजिंग में नहीं लगेगी स्टेपल पिन: FSSAI ने किया बैन, फूड खरीदें या ऑनलाइन मंगाए, ये 6 चीजें तुरंत चेक करें 6. फिजिकल हेल्थ- केरलम में निपाह वायरस का केस मिला: देश में 8वीं बार फैला संक्रमण, 75% तक मृत्यु दर, डॉक्टर से जानें इलाज और बचाव 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें