माघ मेला संगम में जवाबी बिरहा ने बाँधा समा, आकांक्षा भारती की गायकी ने मोहा मन
👉 माघ मेला संगम में गूंजा लोकसंगीत ,जवाबी बिरहा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध…
👉 आकांक्षा भारती की गायकी को मिली खूब सराहना , संस्कृति कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र….
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र स्थित संगम में 14 जनवरी को “चलो रे मन, गंगा-यमुना के तीर” थीम के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जवाबी बिरहा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगायिका आकांक्षा भारती एवं उनकी टीम ने सशक्त प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की मान्यता प्राप्त गायिका आकांक्षा भारती ने अपनी प्रभावशाली आवाज और भावपूर्ण गायन से लोकसंगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। जवाबी बिरहा और लोकगीतों की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
यह आयोजन चलो मन गंगा-यमुना के तीर एवं नाद ब्रह्म महोत्सव के तहत शिल्प मेला परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें जवाबी बिरहा के कई दलों ने सहभागिता की। आकांक्षा भारती द्वारा प्रस्तुत बिरहा एवं लोकगीतों की प्रस्तुति अत्यंत बेजोड़ रही, जिसने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।

आयोजकों के अनुसार, नाट्य ब्रह्म महोत्सव के अंतर्गत चल रहा यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 जनवरी से 26 जनवरी तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न लोककलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
माघ मेले में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारतीय लोकसंस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। लोकगायिका आकांक्षा भारती की लोकप्रियता अब कौशांबी और प्रयागराज से लेकर देश-विदेश तक तेजी से बढ़ रही है और उनके लोकगीतों को व्यापक पहचान मिल रही है।
अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415
