आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति पर डीएम की सख्त समीक्षा, लक्ष्य के सापेक्ष 100% उपलब्धि के निर्देश 

0
Kaushambi voice

 कौशांबी । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में आकांक्षात्मक विकास खंडों के विभागीय इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागवार लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने उपायुक्त उद्योग को सीएम युवा उद्यमी योजना और जिला उद्यान अधिकारी को पीएमएफएमई योजना में दीपावली से पूर्व 100% लक्ष्य हासिल करने के आदेश दिए। वहीं, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि सही तरीके से काम न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर कार्रवाई की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें