सिराथू तहसील परिसर में दबंग सुल्तान अहमद लेखपालों की गुंडागर्दी, दलित किसान और उसके बेटों की किए पिटाई
👉 सिराथू तहसील परिसर में दलित किसान रामचंद्र को लेखपालों ने बेरहमी से पीटा।
👉 पट्टे की रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल रियाज अहमद ने मांगी थी ₹5000 रिश्वत ,किसान ने पहले ₹1000 एडवांस दिया, बाकी पैसे मांगने पर हुआ विवाद।
👉 दबंग लेखपाल सुल्तान अहमद समेत कई लेखपालों ने कक्ष के अंदर हमला किया, बीच-बचाव करने आए किसान के दोनों बेटों को भी बुरी तरह पीटा गया।
👉 घटना के बाद पीड़ित किसान को ही पुलिस ने थाने में किया बंद , लेखपाल सुल्तान ने शुरू किया था मारपीट..
कौशांबी । जिले के सिराथू तहसील परिसर में सोमवार को लेखपालों की दबंगई सामने आई है । सिराथू तहसील के उदहिन बुजुर्ग गांव निवासी दलित किसान राम प्रसाद सरोज मत्स्य पालन हेतु तालाब का पट्टा कराया था। आरोप है कि लेखपाल रियाज अहमद ने पट्टे की रिपोर्ट लगाने के नाम पर ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 18 अगस्त को ₹1000 एडवांस भी दिया था।
आज मंगलवार को जब तहसील पहुंचा तो लेखपाल 4000 की मांग करने लगा । किसान द्वारा पैसा न देने पर तहसील परिसर में लेखपाल रियाज अहमद से बहस हुई तो दबंग लेखपाल सुल्तान अहमद समेत अन्य लेखपालों ने किसान को कक्ष के अंदर घेरकर पीट दिया। बीच-बचाव करने आए किसान के दोनों बेटों को भी बेरहमी से पीटा गया।
इस दौरान तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि मारपीट का शिकार बने दलित किसान को ही लोगो ने पुलिस बुलाकर थाने में बंद करवा दिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लेखपाल सुल्तान अहमद कई अवैध प्लॉटिंग और भूदान की जमीनों पर गड़बड़ियों में लिप्त है तथा करोड़ों की काली कमाई कर चुका है। इस घटना ने तहसील परिसर में कार्यरत लेखपालों की कार्यशैली और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है । फिलहाल इस मामले में एसडीएम सिराथू ने कहा कि मामले की जांच कर कार्यवाही होगी।

