कौशांबीमें ससुराल से लौट रहे युवक पर हमला, 50 हजार की छीने नकदी, पुलिस ने पीड़ित को ही थाने में बैठाया,पहले भी सिपाही कर चुका है महिला से छेड़खानी
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 5767168;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;
👉 मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव का मामला, दबंगों और पुलिस की मिलीभगत पर उठे सवाल
👉 सिपाही बृजेश पर लगाया पीड़िता ने छेड़खानी का आरोप,6 माह पहले समझौते करने के मामले पहुंचा था घर सिपाही
👉 मोटी सोने की जंजीर पहनकर चलने वाला सिपाही का कारनामा बना चर्चा का विषय ,कई साल से बीट में तैनात
कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में दबंगों की दबंगई और पुलिस की संदिग्ध भूमिका एक बार फिर सामने आई है। ससुराल से लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया। युवक के अनुसार, उसकी गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए गए और बाइक भी छीन ली गई। घायल अवस्था में जब वह थाने पहुंचा, तो कार्रवाई के बजाय बृजेश सिपाही ने उसे लात जूते से मारकर पुलिस ने उसे ही थाने में बैठा लिया और उसकी पत्नी को डांट कर भगाया । पीड़ित ने कहा कि सिपाही का बुधराम और उनके तीनों लड़कों का सपोर्ट प्राप्त है ।
यही वजह है कि हमेशा वह लड़ाई झगड़ा करते हैं और अपने रिश्तेदार बसोहरा से बुला लेते हैं जो लाठी डंडा लेकर उनके घर पर चढ़ जाते हैं । एक सप्ताह पहले बिफ्फन पास का बकरा घर चोरी कर लिए है और रिपोर्ट भी नहीं दर्ज हुई है । उसके पड़ोसी के नलकूप का स्टेटर भी चोरी हो गया है ।यही लोग चोरी भी करते है और कई बार यह लोग पकड़े भी गए है और जेल भि गए है
स्थानीय सूत्रों की मानें तो हल्का सिपाही की आरोपी पक्ष से मिलीभगत है, जिस वजह से पीड़ित की तहरीर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित को इलाज के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ा। वहीं, पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


इस पूरे मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष ने दबंगों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।
