कौशाम्बी मे सड़क हादसे की बड़ी खबर , NH-2 पर दर्दनाक हादसा, 4 की मौत
👉 कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में NH-2 पर भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार का टायर फटने से डम्फर से टकराई कार।
👉 मौके पर तीन लोगों की दर्दनाक मौत,एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम,पुलिस ने पहुंचकर शुरू किया रेस्क्यू, जांच जारी।
👉 एक अन्य की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती,प्रयागराज से कानपुर जा रहे थे कार सवार,हादसा थाना कोखराज के ककोढ़ा क्षेत्र में हुआ।
कौशाम्बी । जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-2 (NH-2) पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ककोढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डम्पर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कार सवार प्रयागराज से कानपुर जा रहे थे। घटना की सूचना पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस प्रशासन की सतर्कता से सड़क पर यातायात जल्द ही सामान्य हो सका।
