कौशाम्बी की गौशालाओ में है भ्रष्टाचार और लापरवाही का बोलबाला, तड़प रहे भूख-प्यास से गोवंश , टेंगाई गांव में गौशाला का बुरा हाल

0
Kaushambi voice

👉 गौशाला में बदहाली ,भरी है गंदगी , तड़प रही हैं गाय 

👉 नियमों के विपरीत हो रहा संचालन ,ग्राम प्रधान व सचिव पर घोटाले के आरोप,सरकारी अनुदान का नहीं हो रहा सही उपयोग

👉 ग्रामीणों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

कौशाम्बी । जनपद कौशाम्बी के टेंगाई गाँव स्थित गौशाला में सरकारी उपेक्षा और स्थानीय जिम्मेदारों की लापरवाही का भयावह चेहरा सामने आया है। गौशाला में रखे गए गोवंश के लिए न तो चारे की समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी का प्रबंध। परिणामस्वरूप, एक गाय की मौत इलाज के अभाव और भूख-प्यास से हो चुकी है, जबकि अन्य मवेशी जीवन-मरण के बीच जूझ रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने गौशाला को गोसेवा का केंद्र बनाने के बजाय इसे अवैध कमाई का साधन बना लिया है। सरकार द्वारा गौशालाओं के संचालन और गोवंश की देखरेख के लिए भेजी जाने वाली धनराशि का लाभ गोवंश को न मिलकर भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रहा है।

ग्रामीणों की मांग: गाँववासियों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और गौशाला में तत्काल चारा, पानी और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की माँग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो अन्य गायों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

प्रशासन की चुप्पी: इस पूरे मामले पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन गांव के हालात और गोवंश की हालत को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि पशु क्रूरता जैसे कृत्यों पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

(जीतेंद्र कुमार झा – संवाददाता – कौशाम्बी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें