Fri. Apr 11th, 2025

कौशाम्बी के ओसा वृद्ध आश्रम में शिवपाल यादव का मनाया गया जन्मदिन, सपा नेताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया शिवपाल यादव का जन्मदिन

👉 वृद्ध आश्रम में उपहार वितरित कर समाज सेवा का संकल्प लिया ,नीलेश श्रीवास्तव ने समाज सेवा और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया…

कौशाम्बी । जिले के ओसा वृद्ध आश्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का जन्मदिन मनाया गया। जिले के सपा नेता और पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव (नीलू) और मुकेश यादव के नेतृत्व में इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने वृद्ध आश्रम में रहने वाले लोगों को उपहार स्वरूप वस्तुएँ और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान सपा नेता नीलेश श्रीवास्तव (नीलू) ने कहा कि शिवपाल यादव समाज के हर वर्ग के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और समाजवादी सरकार द्वारा किए गए कार्य आज भी जनता के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज सेवा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को जारी रखने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में मो. गुड्डू, आफताब, जय बाबू केसरवानी, विकास तिवारी, अंसार खान, महबूब आलम, रजा रिज़वी, मो. जैनुल, महेंद्र सिंह लोधी, रामबाबू यादव, ऋषभ तिवारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के अंत में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें