Tue. Apr 8th, 2025

मिशन शक्ति अभियान (फेज-05): कौशांबी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता अभियान

कौशाम्बी। मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत 29 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक, कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना प्रभारियों, महिला बीट उपनिरीक्षकों एवं आरक्षियों द्वारा चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, जिला अस्पताल, विद्यालय, गांव एवं कस्बों में भ्रमण कर चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में, थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस टीम ने ग्राम बाले का पुरवा में, थाना सैनी पुलिस टीम ने क्षेत्र में, थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने जिला अस्पताल, कस्बा एवं चौराहा मंझनपुर में, थाना चरवा पुलिस टीम ने ग्राम बरुआ में, थाना सराय अकिल पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में तथा थाना कड़ाधाम पुलिस टीम ने मां शीतला धाम मेला क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चियों, छात्राओं एवं महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस, शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा महिला हेल्प डेस्क पर देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, इमरजेंसी कॉल एवं पैनिक बटन के उपयोग का डेमो देकर महिलाओं को जागरूक किया गया।

साथ ही, सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन योजना), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना एवं आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें