Sun. Apr 28th, 2024

औराई विधानसभा मे सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन मे पहुंची महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा- कार्यक्रम में हुई शामिल, पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, भाजपा की कथनी और करनी में फर्क, झूठोंं की पार्टी है भाजपा

👉 झूठ के फूल का अंत होने का समय नजदीक – लीलावती ,औराई विधानसभा पहुंंची महिला प्रदेश अध्यक्ष …

👉 कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओ को समाजवादी सरकार बनाने का किया आह्वान ।

भदोही । समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने शुक्रवार को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों पर जमकर हमला किया। कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के मूड में है। झूठ के फूल का अंत होने का समय अब आ गया है। कहा कि जनता ने महसूस किया है कि उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर कोई ले चलने वाली सरकार है, तो वह सिर्फ समाजवादी सरकार हैै।

जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अछवर गांव में सपा महिला सभा जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची बतौर मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा ने महिलाओं को समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरिता बिंद के नेतृत्व में महिलाओें ने श्रीमती कुशवाहा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने जहां समाजवादियों को एकजुुट होकर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया वहीं हर बूथ पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है, वहीं आराजकता और माफियाओं का तांडव बढ़ता जा रहा है। महिलाओं को इस सरकार में अपमानित होना पड़ रहा है। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में सरकार उनको न्याय दिला पाने की बात तो दूर उनकी फरियाद भी नहीं सुनी जा रही है। प्रदेश में बीते दिनों में जिस तरह से हालात बद से बदतर हुए हैं उसको लेकर आज समाज का हर वर्ग चिंतित है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कभी भी संघर्ष से पीछे नहीं रहते। जहां पर भी छात्र, नौजवान, किसान और महिलाओं केे साथ अन्याय हुआ है, वहां पर समाजवादियों ने सड़क से लेकर सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ी है। इस दौरान उन्होेंने पूर्व की सपा सरकार की संचालित अनेको महत्वपूर्ण योजनाओं को भी रखा। सम्मेलन में महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन जरीना उस्मानी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। वहीं पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने कहा कि विधानसभा का चुनाव अब नजदीक है, हम सबको मिलकर सपा को जिताने का काम करना होगा। क्योंकि यह चुनाव उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के राजनीति की दशा और दिशा को तय करने का काम करेगा। उन्होंने संवैधानिक अधिकारों को बचाने, पीड़ितों को न्याय दिलाने और आम जनता की खुशहाली के लिए समाजवादी सरकार बनाने की लोगों से अपील की।

सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव, पूर्व विधायक जाहिद बेग, डा. नीलम मिश्रा, रीता वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, सुषमा मौर्य, अंजनि सरोज, श्याम कुमारी मौर्य, रामकिशोर बिंद, ह्दय नारायण प्रजापति, रामयज्ञ पाल, डा. सनवारूल हक, अरूण कुमार मौर्य, नंद कुमार मौर्य, केश नारायण यादव, बैजनाथ यादव, श्यामधर यादव, विनोद शुक्ला, राकेश यादव, सूबेदार विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें