सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं:अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं; पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था

0
सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं:अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं; पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था

अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था और पैसे लेकर हत्याएं करता था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात पता चला कि वाहिद शहर में छिपा है और भागने की फिराक में है। टीम ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने और पैर में 4 गोलियां लगीं। वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि एसपी प्राची सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल-बाल बच गईं। मुठभेड़ रात 12 बजे जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शिव बाबा मंदिर के पास हुई। वाहिद गाजीपुर के बहरियाबाद का रहने वाला था। वह बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर 35 केस दर्ज थे। वह गोरखपुर के कैंट थाने से भी वॉन्टेड था। 4 पॉइंट में एनकाउंटर की पूरी कहानी समझिए- लव मैरिज के बाद सुल्तानपुर शिफ्ट हो गया था पुलिस के मुताबिक, काफी समय पहले वाहिद गाजीपुर से सुल्तानपुर में शिफ्ट हो गया था। वहां उसने लव मैरिज कर ली थी। वह वहीं से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। असलहा तस्करी मामले में गोरखपुर पुलिस तलाश रही थी गोरखपुर कैंट थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि असलहा तस्कर बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी अभी हाल ही में हुई है। पूछताछ में गाजीपुर के वाहिद अंसारी का भी नाम असलहा तस्करी में आया था। इसके बाद से वाहिद अंसारी को भी मुकदमे में अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस टीम तलाश में लगी थी। 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 266 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 16,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। खबर लगातार अपडेट हो रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें