बरेली में शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना शुरू:8 टेबल पर वोट गिने जा रहे, 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा

0
बरेली में शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना शुरू:8 टेबल पर वोट गिने जा रहे, 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा

बरेली में मंगलवार सुबह 8 बजे से बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना हो रही है। इसके लिए संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में काउंटिंग स्थल बनाया गया है। कुल 35,149 वोटों की गिनती की जानी है। काउंटिंग में 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना के लिए 8 टेबल और एक रिटर्निंग ऑफिसर (RO) टेबल बनाई गई है। मतगणना में लगे कर्मचारियों को सुबह 6 बजे ही केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सुबह 7 बजे प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। काम बिना रुकावट पूरा कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है। 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 73.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें