माफिया अतीक के शूटर अरमान को यूपी ला रही पुलिस:एनकाउंटर के डर से सहमे माता-पिता; 3 साल से गयाजी जेल में बंद था मोस्टवॉन्टेड

0
माफिया अतीक के शूटर अरमान को यूपी ला रही पुलिस:एनकाउंटर के डर से सहमे माता-पिता; 3 साल से गयाजी जेल में बंद था मोस्टवॉन्टेड

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरमान को यूपी पुलिस गयाजी जेल से ला रही है। रविवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को ट्रांजिट रिमांड की कॉपी मिली। इसके बाद अरमान को कस्टडी में लिया गया। बिहार पुलिस की मौजूदगी में उसे गयाजी सेंट्रल जेल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। इसके बाद उसे सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। उसके साथ यूपी और बिहार पुलिस की टीमें हैं। अरमान को सोमवार को प्रयागराज की जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उसे उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल करेगी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से यूपी पुलिस अरमान की तलाश कर रही थी। बाद में पता चला कि वह बिहार के गया जेल में दूसरे मामले में बंद है। इसके बाद यूपी पुलिस ने उसे प्रयागराज लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू की। अरमान माफिया अतीक अहमद का शूटर था। शूटर अरमान की 2 तस्वीरें… परिवार बोला- पुलिस ने हमें जानकारी नहीं दी अरमान को यूपी ले जाने की सूचना के बाद उसके पिता शमीम और मां असगरी खातून को एनकाउंटर का डर सता रहा है। उनका कहना है कि यूपी ले जाते ही उनके बेटे का एनकाउंटर हो सकता है। अरमान के पिता ने गया कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इसमें उन्होंने अरमान को यूपी पुलिस के हवाले न करने की मांग की थी। उनका कहना है कि अगर पुलिस को पूछताछ करनी है, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाए।
मां ने कहा- उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा आरोपी अरमान के पिता शमीम ने कहा- उमेश पाल हत्याकांड के ज्यादातर आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अरमान का भी हथियार बरामदगी के नाम पर एनकाउंटर किया जा सकता है। मां असगरी खातून ने कहा कि मेरे बेटे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। हमारा परिवार बहुत गरीब है। हमारे पास रहने के लिए अपना पक्का मकान तक नहीं है। उन्होंने बताया कि अरमान पहले प्रयागराज में रहकर छोटा-मोटा काम करता था। वह कोई पेशेवर अपराधी या बड़ा शूटर नहीं है। वह पिछले 3 साल से जेल में बंद है। उन्होंने सीएम योगी और प्रशासन से अरमान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अरमान के छोटे भाई इमरान ने कहा कि पहले भी हम आशंका जता चुके हैं कि भाई की जान को खतरा है। अब यूपी पुलिस उसे प्रयागराज ले गई है। डर है कि अरमान के साथ भी कोई अनहोनी न हो जाए। अदालत का जो भी फैसला होगा, परिवार उसे स्वीकार करेगा। लेकिन, अरमान को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। अरमान के वकील बोले- जेल प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत गया के मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार की कोर्ट में अरमान के माता-पिता की अर्जी पर 1 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अरमान के घरवालों और वकील की अर्जी को खारिज कर दिया था। अरमान के वकील ललित कुमार गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। वकील ने पुलिस और जेल प्रशासन पर आरोप लगाए। कहा- अरमान की जान को खतरा है। यूपी में अरमान की हत्या हो सकती है। यूपी पुलिस और गयाजी सेंट्रल जेल प्रशासन की मिलीभगत से मोहम्मद अरमान की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। हमने कोर्ट में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अरमान 27 फरवरी, 2023 से गया जेल में बंद है। उसे यूपी के मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है। अब जानिए कैसे गयाजी जेल तक पहुंची यूपी पुलिस यूपी पुलिस पिछले 3 साल से अरमान की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि वह गयाजी सेंट्रल जेल में बंद है। सूचना मिलने के बाद प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस 30 सितंबर को गयाजी जेल पहुंची। वहां पुलिस ने अरमान की ताजा तस्वीर ली और सादे कागज पर उसके अंगूठे के निशान लिए। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस प्रयागराज लौट आई। इसके बाद 1 अक्टूबर को गया कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की। गुड्डू मुस्लिम के साथ गोलीबारी करते दिखा था अरमान 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। फुटेज में एक बाइक सवार नजर आया था। पुलिस के मुताबिक, बाइक अरमान चला रहा था और पीछे गुड्डू मुस्लिम बैठा था। अरमान ही गुड्डू मुस्लिम को बाइक से घटनास्थल तक लेकर आया था। बाइक रुकते ही गुड्डू मुस्लिम ने फायरिंग शुरू कर दी। अरमान ने भी गोलियां चलाईं। वारदात के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए थे। ——————- ये खबर भी पढ़िए… जवान का शव लेकर आ रहे इकलौते बेटे-भाई-भतीजे की मौत:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस ट्रक में घुसी, DM के गले लग भतीजा फूट-फूटकर रोया सुल्तानपुर में जवान का शव लेकर जा रहे 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में जवान का इकलौता बेटा, भाई, रिश्ते का भतीजा और एंबुलेंस चालक शामिल हैं। 100 किमी की रफ्तार से जा रही एंबुलेंस एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। केबिन पूरी तरह पिचक गया। ड्राइवर का शव स्टेयरिंग में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस काटी। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें