मेरठ के मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान:5 थानों की फोर्स के साथ PAC तैनात, पूरे एरिया को सील किया गया
मेरठ में केसरगंज मस्जिद के अंदर निर्माण के विरोध में मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ करने के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। मस्जिद और आसपास के एरिया 5 थानों के करीब 100 से अधिक पुलिस वाले तैनात हैं। PAC भी पहुंच गई है। केसरगंज मंडी में जाने वाले दोनों गेटों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। स्थानीय लोगों की ID देखने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रही है। बता दें सोमवार को गाजियाबाद के हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा के मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने का वीडियो सामने आया था। सोमवार को मस्जिद के मुतवल्ली जुबैर ने SSP के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। 3 तस्वीरें देखिए… एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस स्थानीय गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया कंटेंट पर भी नजर रख रही है। पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। केसरगंज मंडी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
