यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का अमित शाह करेंगे उद्घाटन:नोएडा में सीएम भी होंगे शामिल, 85 देशों के 600 से ज्यादा खरीदार आएंगे

0
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का अमित शाह करेंगे उद्घाटन:नोएडा में सीएम भी होंगे शामिल, 85 देशों के 600 से ज्यादा खरीदार आएंगे

नोएडा में गृहमंत्री अमित शाह आज यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे एडिशन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। ट्रेड शो नॉलेज पार्क के इंडिया एक्सपो सेंटर में आज से शुरू हो रहा है। 5 दिन चलने वाला यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। अंतिम दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी ट्रेड शो में पहुंचेंगे। इस बार 85 देशों से 600 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आमंत्रित किया गया है। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सेक्टर के प्रोडक्ट और सर्विसेज प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें कृषि, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एविएशन, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और एआई समेत कई सेक्टर शामिल हैं। 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल इस बार ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम समेत 85 देशों के खरीदार और कंपनियां ट्रेड शो में शामिल होंगी। इनके जरिए यूपी में तैयार होने वाले उत्पादों और यहां के उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर फोकस रहेगा। ट्रेड शो में एमएसएमई, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और एक्सपोर्ट से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी अलग-अलग प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कंपनियां अपने प्रोडक्ट और सेवाओं को खरीदारों के सामने प्रदर्शित करेंगी। आयोजकों के मुताबिक, इस बार ट्रेड शो में 1.5 लाख से ज्यादा खरीदार और विजिटर के साथ कुल 4.5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। तस्वीरें देखिए… ट्रेड शो से अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें