प्रिया सरोज-रिंकू 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे:लखनऊ के 4-स्टार होटल में लेंगे फेरे; 15 महीने पहले हुई थी सगाई
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। समारोह में परिवार, करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं। हालांकि, दोनों की शादी पिछले साल वाराणसी में ताज से होनी थी। लेकिन, 27 फरवरी 2026 को रिंकू के पिता खानचंद सिंह के निधन के बाद शादी की तारीख टल गई थी। VIDEO में देखिए इस जोड़ी की लव स्टोरी…
