नहर में डूब रहे युवक को सिपाही ने बचाया, VIDEO:लखीमपुर में अजगर ने मोर को निगला, 56 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
नहर में डूब रहे युवक को सिपाही ने बचाया, VIDEO:लखीमपुर में अजगर ने मोर को निगला, 56 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। गोंडा में सरयू नदी फिर उफना गई। हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। 18 गांवों की 14 हजार आबादी बाढ़ से घिर गई है। इधर, बुलंदशहर में नहर में डूब रहे युवक को सिपाही और गोताखोर ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद नहर में छलांग लगाई थी। उसे डूबता देखकर सिपाही ने भी छलांग लगा दी और उसे बाहर निकाल लिया। लखीमपुर खीरी में अजगर ने खेत में मोर को निगल लिया। बदायूं में गंगा फिर उफना गई। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने बुधवार को 56 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है। मंगलवार को 25 शहरों में बारिश हुई थी। यूपी में 1 जून से अब तक 667.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 692 मिमी से 4% कम है। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है।
आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें