सहारनपुर में नदी उफनाई, पुल-सड़कें डूबीं, गांवों में घुसा पानी:श्रावस्ती में सिपाही ने डूबती महिला को बचाया; 15 शहरों में बारिश, 63 में अलर्ट

0
सहारनपुर में नदी उफनाई, पुल-सड़कें डूबीं, गांवों में घुसा पानी:श्रावस्ती में सिपाही ने डूबती महिला को बचाया; 15 शहरों में बारिश, 63 में अलर्ट

यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। मणिकर्णिका घाट जलमग्न हो गया है। शवदाह गृह जाने वाला रास्ता डूब चुका है। लोग घुटनों तक पानी में अर्थी लेकर पहुंच रहे हैं। 50 फीट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर 95% तक डूब गया है। दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस की चौकी में भी पानी घुस गया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर से उफान पर है। मंगलवार को नदी खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर बह रही है। रामघाट और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। घाट किनारे बनी दुकानों, होटलों और ढाबों में पानी भर गया है। पुलिस अनाउंसमेंट कर लोगों से जल्द से जल्द घर-दुकान खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है। इधर, मंगलवार सुबह से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत 25 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सहारनपुर में इतनी बारिश हुई कि बरसाती नदियों में सैलाब आ गया। पुल और सड़कें डूब गईं। कई गांवों में पानी भर गया। रायबरेली के ऊंचाहार में बरसाती पानी भरने से NTPC की यूनिट नंबर दो बंद हो गई। वहीं, बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज 63 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले, सोमवार को कानपुर और वाराणसी समेत 53 जिलों में बारिश हुई। उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास जलभराव हो गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा 49.2 मिमी बारिश मुरादाबाद में रिकॉर्ड की गई। बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। यह कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा, जिससे पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कल कहां-कहां बारिश हो सकती है?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें