यूपी- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार:भागने की फिराक में था, फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल; हादसे में 11 मौतें
यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर की जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को विस्फोट हुआ था, उसके मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। मंगलवार तड़के 4 बजे सैयद सरावां इलाके में मुठभेड़ हुई। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों का आज पोस्टमॉर्टम होगा। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसकी पत्नी, बेटे समेत परिवार के 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी शबाना को हिरासत में भी लिया है। रविवार रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया था। मामले में थाना प्रभारी विकास सिंह समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच और 2 सिपाहियों को सस्पेंड किया है। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी।
हादसे की 4 तस्वीरें देखिए- ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट… पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
