कौशाम्बी के मनौरी में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, 9 मौतों की सूचना, दो दर्जन घायल ,जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त,इन सभी मौत का कौन होगा जिम्मेदार बड़ा सवाल

0
Kaushambi voice

👉 पटाखा फैक्ट्री में धमाका: मासूमों, महिलाओं और मजदूरों की मौत, कई मकान जमींदोज—जिम्मेदार कौन?

👉 कौशाम्बी में चौथी बार बारूदी कहर, पुलिस-प्रशासन और एलआईयू की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल ।

👉 मनौरी में तीसरा पटाखा फैक्ट्री हादसा, आखिर कब जागेगा प्रशासन? हादसे के बाद भी जिम्मेदार बेखबर ।

👉 मकान बना मलबे का ढेर, बुझ गए कई घरों के चिराग—पटाखा कारोबार पर प्रशासन की कथित नाकामी का कौन देगा जवाब?

कौशाम्बी और प्रयागराज जनपद की सीमा पर स्थित मनौरी बाजार में सोमवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा फैक्ट्री/गोदाम में भीषण धमाका हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के करीब चार से पांच मकान जमींदोज हो गए, जबकि कई अन्य मकानों में दरारें पड़ गईं। कई घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक करीब 9 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि लगभग दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रशासन की ओर से की जानी बाकी है।
घटना की सूचना मिलते ही कौशाम्बी जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब छह घंटे से लगातार राहत और बचाव कार्य चल रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति, प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस कमिश्नर और मंडलायुक्त प्रयागराज लोकेश एम0 तथा कई थानों की पुलिस मौजूद रही। प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान भी मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि आदिल नामक व्यक्ति को करीब दो वर्ष पहले पटाखे का लाइसेंस मिला था, जो बाद में निरस्त हो गया था। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में पटाखों के अवैध भंडारण की बात सामने आ रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। आखिर इतनी बड़ी घटना का जिम्मेदार कौन होगा ,कई घरो के चिराग बझ गए ।  उनका क्या कसूर था छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और मजदूर वर्ग के लोगों की मौत हो गई । रेलवे के कई कर्मी जो बगल में रहते थे उनकी भी मौत हो गई। एक बूंदी बनाने वाले केसरवानी का मकान था जिसमें दो लोग काम कर रहे थे ,उनकी मौत हो गई, दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया । आस पास के कई मकान जमींदोज हो गया,इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा , क्या कर रही थी पुलिस और सीओ और पुलिस के आला अधिकारी एसपी -डीएम का खुफिया विभाग एलआइयू आदि सारी एजेंसिया फेल हो गई है। कौशाम्बी में यह पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का यह चौथा मामला है एक भरवारी में हुआ था जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई थी और मनौरी में यह तीसरी घटना बताई जा रही हैं।

रिपोर्ट -अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें