मुरादाबाद में पुल टूटा, बाइक समेत पूरा परिवार बहा:मां की मौत, बेटा लापता, पति समेत 3 को बचाया; राखी बांधकर मायके से लौट रही थी

0
मुरादाबाद में पुल टूटा, बाइक समेत पूरा परिवार बहा:मां की मौत, बेटा लापता, पति समेत 3 को बचाया; राखी बांधकर मायके से लौट रही थी

मुरादाबाद में पुल टूटने से बाइक सवार एक परिवार के पांच लोग नदी में गिर गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक बेटा लापता है। ग्रामीणों ने पति और दो बच्चों को रेस्क्यू करके बचा लिया। हादसा शुक्रवार शाम 7:30 बजे तब हुआ जब महिला रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधकर मायके से लौट रही थी। मझोला थाना क्षेत्र में मलकपुर स्थित चट्ठा में गागन नदी पर लकड़ी का एक छोटा पुल बना हुआ था। बाइक से परिवार इसी पुल को पार कर रहा था, तभी पुल की कुछ लकड़ियां टूट गईं। इससे बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। चीख-पुकार मची तो आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में महिला और उसका एक बच्चा बह गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से मां-बेटे की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने महिला के शव को बाहर निकाला। बच्चा अभी लापता है। मुरादाबाद SSP सतपाल अंतिल ने बताया कि मासूम की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। हादसे और रेस्क्यू की तस्वीरें- नदी में जा गिरी बाइक, परिवार मदद के लिए चिल्लाता रहा छजलैट के महमूदपुर निवासी मजदूर अनिल जाटव (45) रक्षाबंधन पर पत्नी किरन (42), दो बेटों केशव (7)-प्रियांशु (3) और बेटी काफिया (5) के साथ कुंदरकी के नानपुर गांव स्थित ससुराल गया था। राखी के त्योहार के बाद वह परिवार को लेकर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही बाइक मलकपुर स्थित लकड़ी के बने चट्ठा पुल पर पहुंची, अचानक पुल की तीन लकड़ियां टूट गईं। बाइक बेकाबू होकर डगमगाने लगी और फिर परिवार समेत गागन नदी में जा गिरी। परिवार मदद के लिए चिल्लाने लगा। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मलकपुर गांव से गोताखोरों को लेकर पहुंची। अनिल, केशव और काफिया को बचा लिया गया, जबकि किरन की मौत हो गई। प्रियांशु अब भी लापता है। गोताखोरों ने टॉर्च की रोशनी में सर्च ऑपरेशन चलाया SSP के मुताबिक, अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई। गोताखोरों ने टॉर्च की रोशनी में सर्च ऑपरेशन चलाया। किरन को तुरंत ही जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चे की तलाश के लिए शनिवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें- अंकित हत्याकांड- पिता बोले- बेटा फौजी बनना चाहता था:सरकारें जो कहती हैं, अब करके दिखाएं; हत्यारों का एनकाउंटर हो ‘योगीजी कहते हैं कि अपराधी एक चौराहे से भागेंगे, तो दूसरे पर ढेर कर दिए जाएंगे…। लखनऊ में बैठकर बातें करने से कुछ नहीं होगा। जो कहते हैं, वो यहां करके दिखाइए। अगर प्रशासन अपनी बातों पर खरा नहीं उतरा, तो 5वें दिन हम बॉडी निकाल लेंगे, चाहे जो हो जाए। मेरा बेटा मेरी तरह फौजी बनना चाहता था। वो सपना पूरा नहीं हुआ, तो वीडियो बनाने लगा। मुझे उस पर गर्व है।’ यह दर्द और गुस्सा है अंकित बालियान के पिता सतबीर बालियान का। शामली में बुधवार (26 अगस्त) को हरियाणवी सिंगर अंकित की जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमने अंकित के पूरे परिवार से बात की। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें