तेंदुए ने दांतों से काटकर युवक की गर्दन अलग की:सीना खा गया, सोते वक्त घर से खींच ले गया; 25 दिन में 4 को मार चुका

0
तेंदुए ने दांतों से काटकर युवक की गर्दन अलग की:सीना खा गया, सोते वक्त घर से खींच ले गया; 25 दिन में 4 को मार चुका

यूपी के मुरादाबाद में तेंदुआ 35 साल के युवक का सीना खा लिया। उसने दांतों से काटकर उसकी गर्दन अलग कर दी। युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दिव्यांग जगराज शुक्रवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी दबे पांव तेंदुआ वहां आया और युवक की गर्दन को जबड़े में दबोचकर खींचते हुए जंगल में ले गया। शनिवार सुबह परिजनों को युवक चारपाई पर नहीं दिखा, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसियों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। तलाशते हुए वे घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में पहुंचे तो दंग रह गए। जमीन पर युवक का खून से सना शव पड़ा था। उसका सीना पूरी तरह खाया हुआ था। गर्दन बुरी तरह से चबाई गई थी। घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव की है। इसी गांव में तीन दिन पहले भी खेत में काम कर रही महिला को तेंदुए ने मार डाला था। 25 दिन में इलाके में तेंदुए के हमलों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। गांववालों का आरोप है कि लगातार हमलों के बाद भी तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। 2 तस्वीरें- बच्चों को अंदर सुलाकर खुद झोपड़ी के बाहर सोया था जगराज दिव्यांग जगराज (35) का बहापुर बलिया गांव के बाहर झोपड़ीनुमा घर बना है। 3 साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। तब से अपने 8 साल के बेटे और 6 साल की बेटी को अकेले ही पाल रहा था। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके घर में दरवाजा नहीं था, इसलिए वह घर के बाहर ही सोता था। शुक्रवार रात जगराज ने बच्चों को खाना खिलाकर घर के अंदर सुला दिया और खुद रोज की तरह बाहर आकर सो गया। तभी तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना दिया। DFO बोले- इस बार बाढ़ नहीं आई, इसलिए खेतों में बढ़ी आवाजाही मुरादाबाद के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) डॉ. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि यह इलाका तेंदुओं का प्राकृतिक क्षेत्र है। यहां पहले भी हमले होते रहे हैं। पहले संचार के साधन सीमित होने के कारण ऐसी घटनाओं की जानकारी ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी। इस बार बाढ़ नहीं आने से किसान खेतों में लगातार जा रहे हैं। ऐसे में तेंदुओं से आमना-सामना होने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे हमलों का आंकड़ा भी अधिक दिखाई दे रहा है। ————————– ये खबर भी पढ़िए- मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत:22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा; DFO बोले- बाघ से कठिन इन्हें पकड़ना जिम कॉर्बेट के बफर जोन से सटी मुरादाबाद की सीमा में तेंदुओं की आवाजाही यूं तो आम बात रही है। लेकिन, तेंदुओं का जो खौफ बीते 22 दिनों से है, वैसे हालात कभी नहीं रहे। 22 दिन में तेंदुओं ने 3 महिलाओं को नोच-नोचकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें